ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में बल्ला शांत रहने के बाद रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 73 रन की शानदार पारी खेलकर अपने फैंस को रोमांचित किया। इस पारी ने साफ कर दिया कि टीम के इस दिग्गज बल्लेबाज ने अभी अपनी बल्लेबाजी की आग पूरी तरह नहीं बुझाई है।
वायरल हुआ होटल में रोहित-गंभीर का वीडियो
दूसरे वनडे के बाद होटल लौटते समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हेड कोच गौतम गंभीर पीछे से रोहित शर्मा को फेयरवेल मैच के लिए फोटो खिंचवाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा इस दौरान कोई जवाब नहीं देते लेकिन उनकी मुस्कान ने सबका ध्यान खींचा।
पढ़ें चर्चित खबरें
शुभमन गिल और गंभीर के साथ मस्ती
वीडियो में देखा जा सकता है कि शुभमन गिल और गंभीर होटल में एंट्री ले रहे हैं, जबकि रोहित उनके आगे चल रहे हैं। गंभीर पीछे से कहते हैं, “रोहित, रोहित.. सबको लग रहा था कि फेयरवेल मैच है, एक फोटो तो लगा दो।” इस पर रोहित हंसते हैं और मस्ती का माहौल बनता है।
रिटायरमेंट की चर्चाएं तेज़
इस वीडियो के वायरल होने के बाद रोहित शर्मा के वनडे रिटायरमेंट को लेकर चर्चा फिर से शुरू हो गई है। फैंस और विशेषज्ञों के बीच इस बात को लेकर अटकलें लग रही हैं कि क्या यह उनकी फेयरवेल सीरीज हो सकती है।
पढ़ें चर्चित खबरें
फिटनेस और प्रदर्शन से साफ संकेत
हालांकि, रोहित शर्मा ने हाल ही में अपना वजन कम किया है और अब भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम के अंदर उनकी फिटनेस और फॉर्म देखकर यह संभावना कम लगती है कि वह 2027 वर्ल्ड कप से पहले रिटायरमेंट का फैसला लें।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

























