रम बनाने में गन्ने के रस या गुड़, पानी और यीस्ट का उपयोग होता है। यह पूरी तरह फर्मेंटेशन और डिस्टिलेशन प्रक्रिया से गुजरती है जिसमें कोई भी पशु आधारित चीज नहीं होती। यानी रम पूरी तरह शाकाहारी मानी जाती है।
व्हिस्की: नॉनवेज से दूर
व्हिस्की अनाज, पानी और यीस्ट से बनती है। इसमें अनाज को माल्ट कर फर्मेंट किया जाता है। इसमें भी किसी तरह का पशु उत्पाद नहीं डाला जाता। इसलिए व्हिस्की भी शाकाहारी ही होती है।
बीयर: यहां हो सकता है ट्विस्ट
बीयर जौ, हॉप्स, पानी और यीस्ट से तैयार होती है। लेकिन कुछ बीयर ब्रांड्स इसे फिल्टर करने के लिए इजिनग्लास (मछली के ब्लेडर से बनी जिलेटिन) का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी स्थिति में बीयर नॉनवेज हो जाती है।
ऐसे करें पहचान
अगर आप सुनिश्चित होना चाहते हैं तो बोतल का लेबल ध्यान से पढ़ें। कई कंपनियां ‘शाकाहारी’ का निशान देती हैं। अगर जानकारी न हो तो ब्रांड की वेबसाइट पर जाकर या कस्टमर केयर से पूछकर पुष्टि कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



