HomeNationalSharad Yadav ने किया अपनी पार्टी का RJD में विलय

Sharad Yadav ने किया अपनी पार्टी का RJD में विलय

खबर संसार, नई दिल्ली : Sharad Yadav ने किया अपनी पार्टी का आरजेडी में विलय, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने दिल्ली में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ अपने लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) का विलय कर दिया। वहीं Sharad Yadav ने कहा कि बिहार का आने वाला भविष्य तेजस्वी यादव है।

ये भी पढें- …तो क्या BHARAT में फिर लौटेगी कोरोना की लहर, WHO ने दी ये चेतावनी?

2018 में शरद यादव ने बनाई थी नई पार्टी LJD

बता दें कि 2018 में नीतीश कुमार से अलग होकर Sharad Yadav ने अपनी अलग पार्टी बनाई थी। हालांकि, इसके बाद से ही उनका राजनीतिक पतन भी शुरू हो गया। जदयू से अलग होने के बाद से उन्होंने अकेले चुनाव नहीं लड़ा। खुद पार्टी प्रमुख Sharad Yadav ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में, शरद की बेटी सुहाशिनी यादव ने भी राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

LJD का RJD में विलय

लालू प्रसाद यादव व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने 25 वर्ष पुरानी राजनीतिक दुश्मनी भूलकर आज दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक कार्यक्रम में शरद यादव ने अपनी लोकतांत्रिक जनता पार्टी (एलजेडी) ने अब लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी में विलय कर दिया। शरद यादव ने कहा कि उनकी पार्टी का आएजेडी में विलय होने होने पर विपक्षी एकता का पहला कदम है। भाजपा को हराने के लिए पूरे विपक्ष को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि अभी एकीकरण हमारी प्राथमिकता है, उसके बाद ही हम सोचेंगे कि एकजुट विपक्ष का नेतृत्व कौन करेगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.