HomeAdministrativeतो ताश के पत्तो की तरह फेटेे जा रहे अधिकारी

तो ताश के पत्तो की तरह फेटेे जा रहे अधिकारी

खबर संसार देहरादून। तो ताश के पत्तो की तरह फेटे जायेंगे अधिकारी धामी कहर ! जी और ये फेटे जाने का क्रम जारी है। सीधी सी बात धामी सरकार को काम चाहिए। शासन ने कई आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। ट्रांसफर की इस बार सबसे बड़ी यानी तीन पन्नों की लिस्ट जारी हुई है। बृजेश कुमार संत को बनाया बीसीएम डीडीए, विजय कुमार यादव को कौशल विकास का सचिव, नीरज खैरवाल को प्रभारी सचिव ग्रामीण निर्माण विभाग, दीपक रावत को प्रबंध निदेशक यूपीसीएल, विनोद कुमार सुमन को सचिव सामान्य प्रशासन, रणवीर सिंह चौहान को आयुक्त आबकारी का अतिरिक्त प्रभार और राजेश कुमार को जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है।

मनीषा पवार को अपर मुख्य सचिव वित्त, आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव गृह, आर मीनाक्षी सुंदरम से शिक्षा विभाग वापस लिया गया है उन्हें सचिव कृषि व कृषि कल्याण बनाया गया। नितेश कुमार झा से गृह विभाग हटाया गया हैं उन्हें पंचायती राज विभाग दिया गया है। राधिका झा से ऊर्जा विभाग हटा लिया गया है उन्हें विद्यालयी शिक्षा विभाग दिया गया है। सौजन्या को सचिव ऊर्जा बनाया गया है। रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव गृह बनाया गया है। मुरुगेशन को सचिव खेल और कल्याण की जिम्मेदारी सौंपपी गई है। आशीष कुमार श्रीवास्तव को देहरादून के जिलाधिकारी पद से हटा कर यह पद राजेश कुमार को दिया गया है। हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव सिंचाई बनाया गया है। पंकज पांडे को सचिव राजस्व बनाया गया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.