मेघालय पुलिस की एसआईटी टीम को राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि यह हत्या उसके प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर की गई थी। इस खुलासे के बाद पूरे देश की निगाहें इस केस पर टिक गई हैं।
हत्या की तीन स्तरों वाली साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश इंदौर के एक रेस्टोरेंट में रची गई थी।
प्लान A: राज कुशवाहा को राजा को गोली मारनी थी, इसके लिए पिस्टल और 5 लाख रुपये दिए गए थे।
प्लान B: सोनम उसे सोहरा की पहाड़ियों से धक्का देना चाहती थी।
प्लान C (फाइनल): एक हथियार से हत्या की गई और शव को चेरापूंजी के जंगलों में फेंक दिया गया।
8 आरोपी गिरफ्तार, रिश्तों की परतें खुलीं
अब तक इस हत्याकांड में कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा समेत आरोपियों को शिलांग, इंदौर, बीना और ग्वालियर से पकड़ा गया है। पूछताछ में सोनम और राज ने अपने अफेयर की बात को भी स्वीकार कर लिया है, जिसे पहले दोनों के परिवार नकारते रहे थे।
नार्को टेस्ट नहीं, तांत्रिक एंगल की जांच
पीड़ित परिवार की नार्को टेस्ट की मांग को पुलिस ने खारिज कर दिया। पुलिस का कहना है कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। वहीं दोस्तों और चैट्स से मिले संकेतों के आधार पर तांत्रिक क्रिया की संभावना की भी जांच हो रही है। पुलिस अब इस एंगल पर भी सख्ती से पूछताछ करेगी।
पैसा नहीं, प्यार बना मौत की वजह
मेघालय पुलिस के अनुसार, हत्या का मकसद पैसा नहीं था, बल्कि राज और सोनम का रिश्ता और उनका बिजनेस प्लान राजा को रास्ते से हटाने का कारण बना। पुलिस अब केस को चार्जशीट की ओर बढ़ा रही है, ताकि आरोपी कानून से ना बच सकें।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


