HomeBusinessविदेशी पूंजी निकासी से शेयर बाजार दबाव में, सेंसेक्स 330 अंक लुढ़का

विदेशी पूंजी निकासी से शेयर बाजार दबाव में, सेंसेक्स 330 अंक लुढ़का

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखा। बीएसई सेंसेक्स 329.66 अंक टूटकर 80,830.02 पर और एनएसई निफ्टी 105.7 अंक गिरकर 24,785.15 पर आ गया।

प्रमुख कंपनियों के शेयरों पर असर

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कई दिग्गज शेयर दबाव में रहे। सन फार्मा के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट आई। एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक और टाटा स्टील भी नुकसान में रहे। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, आईटीसी और ट्रेंट के शेयर बढ़त में दिखे।

ग्लोबल बाजारों में नकारात्मक रुख

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई एसएसई और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार भी बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

एफआईआई की बिकवाली और क्रूड ऑयल

विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) गुरुवार को शुद्ध रूप से बिकवाल रहे और उन्होंने 4,995.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड मामूली बढ़त के साथ 69.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.