HomeAdministrativeजिला अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार व्यवस्था सुदृढ़ सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के...

जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार व्यवस्था सुदृढ़ सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के प्रयास लाए रंग

खबर संसार अल्मोड़ा.जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार व्यवस्था सुदृढ़ सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के प्रयास लाए रंग.पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा के परिसर स्थित कक्ष संख्या-9 में संचालित जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में इन दिनों पर्याप्त मात्रा में आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध हैं।मरीजों को अब पहले की तुलना में अधिक सुविधा और दवाइयों की बेहतर उपलब्धता मिल रही है।

जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार व्यवस्था सुदृढ़ सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के प्रयास लाए रंग

इस व्यवस्था के पीछे सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के अथक प्रयास हैं। उन्होंने इस मामले में चार अलग-अलग शिकायतें दर्ज करवाई थीं — जिनमें तत्कालीन जिलाधिकारी और दो चिकित्सकों के खिलाफ अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे।मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय, राज्यपाल, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव और आयुष सचिव तक पहुंच चुका है।इस दौरान जिलाधिकारी का स्थानांतरण हो चुका है और दो चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ हो गई है।

संजय पाण्डे ने उच्चाधिकारियों को आधिकारिक दस्तावेज और प्रमाण भी भेजे हैं, जिन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।दिलचस्प बात यह है कि आरोपित चिकित्सक स्वयं को “सचिव का खास आदमी” बताकर प्रभाव दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, पर अब निदेशालय ने अल्मोड़ा के लिए नए आयुर्वेदिक अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

इस बीच वरिष्ठ आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा जिला अस्पताल के कक्ष संख्या-9 में मरीजों का नियमित उपचार कर रही हैं।इन दिनों ओ.पी.डी. में मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है, जो लोगों के विश्वास को दर्शाता है।सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय, अल्मोड़ा में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लें और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति पर विश्वास बनाए रखें।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.