खबर संसार, नई दिल्ली : ऐसे लोग भूल से भी न करें banana का सेवन, वर्ना रहेंगे बीमार, केला हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन शायद आपको पता नहीं कि किन लोगों को केला खाना चाहिए और किन लोगों को नहीं। banana में पोटैशियम और आयरन अधिक पाया जाता है।
दिल को स्वस्थ्य रखने के लिए केला बेहद अच्छा है। केला खाने से हमारे शरीर की थकान भी दूर होती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि केला किन लोगों को नहीं खाना चाहिए। क्योंकि केला कुछ लोगों को नुकसान भी पहुंचाता सकता है। तो आइए जानते हैं केले के बारे में।
ये भी पढें- ओमिक्रॉन की दहशत – Neetherland ने लगाया इतने दिनों का सख्त लाॅकडाउन
banana से कब्ज की समस्या
जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती हैं, उन्हें banana खाने से परहेज करना चाहिए। अगर ये लोग केले का सेवन करते हैं तो कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उन्हें केले का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
मोटपा बढ़ता है केला
banana में फाइबर और नेचुरल शुगर होता है अगर आप इसे दूध के साथ खाते हैं तो वेट बढ़ता है। इसलिए जो लोग दुबले पतले हैं उनको दूध के साथ केला खाना चाहिए। हेल्दी लोगों को केला खाने से बचना चाहिए।
एसिडिटी की समस्या
जिन लोगो के पेट में गैस व दर्द की समस्या रहती है, उन्हें भी केले के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि केले में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है जिस कारण इसे पचाने में समय अधिक लगता है।
डायबिटीज मरीजों के लिए
जो लोग डायबिटीज के मरीज उन्हें केला काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। केले में नेचुरल शुगर होता है जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। शुगर के मरीजों को केले का सेवन न के बराबर ही करना चाहिए।
ये भी समस्याएं– केले में अमीनो एसिड टाइरोसिन होता है, जो बॉडी में टायरामाइन में बदल जाता है। इससे माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। कई लोगों को केला खाने से सूजन और एलर्जी की समस्या भी होती है। ऐसे में इन लोगों को केले का सेवन करने से बचना चाहिए।


