खबर संसार किच्छा दिलीप अरोरा।सुचेतना सेवा संस्था ने कराया बाल संसद कार्यक्रम का आयोजन। जी हा आज किच्छा शहर के किशन पुर मे सेंट पीटर स्कूल मे सुचेतना समाज सेवा संस्था द्वारा एक बाल संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया गया।इसके बाद कार्यक्रम मे मौजूद मुख्य अतिथियों को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
सुचेतना सेवा संस्था ने कराया बाल संसद कार्यक्रम का आयोजन
उसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। और इसके बाद बच्चों ने स्टेज पर सुंदर सुंदर प्रस्तुति भी दी प्रस्तुति मे उत्तराखंडी गानों पर भी प्रस्तुति दी।
और इस दौरान वहाँ आये एस आई रविंदर पन्त ने भी अपने शब्दों मे बच्चों को कुछ अहम क़ानून के प्रति जागरूक किया और बच्चों को नशा रोकने और बाल अपराध रोकने के लिए और पुलिस हैल्प लाइन 112 नंबर और चाइल्ड हैल्प लाइन नंबर की जानकारी सहित उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया।
और डॉ रेनू शरण ने भी बच्चों को बाल संसद की जानकारी दी और बताया की इसका देश मे गठन क्यों किया गया है। और यह कैसे चलती है। इसके बाद डॉ रेनू शरण ने बच्चों को अपना पूर्ण सहयोग अपनी संस्था की तरफ से देने का वादा किया।
और फिर कॉंग्रेसी नेता संजीव सिंह ने भी बच्चों को उनके अधिकारों के बारे मे बताया और समाज मे अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही।कार्यक्रम मे 15 गाँवो तुर्का गौरी, गौकुल नगर,गड़रिया बाग,आनंद पुर राघव नगर, गौरी कला, बिंदु खेड़ा,किरतपुर,गंगापुर, नरायण पुर, आदि गावों से दर्जनों बच्चों ने भाग लिया।
इस दौरान संजीव सिंह, डॉ रेनू शरण, एस आई रविंदर पन्त,सेंट पीटर स्कूल के फादर सौरभ सिस्टर प्रीति सिस्टर ज्योति सहित सुचेता समाज सेवा संस्था की कार्यकर्त्ता रिंकी,अनीता,राजीव रंधावा ,और रुद्रपुर से सपना गिल,सहित बाल संसद के पदाधिकारी और बच्चे मौजूद रहे।



