हल्द्वानी खबर संसार । गन्ना सेंटर में गोली से फायर करने वाले शूटर सूरज को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार । उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमन्चा 315 बोर व कारतूस किया भी किया बरामद। जी हा आज एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने पत्रकार वार्ता में खुलासा किया।
गन्ना सेंटर में गोली से फायर करने वाले शूटर सूरज पुलिस की गिरफ्त में
प्राप्त जानकारी अनुसार 20/11/2021 को रेखा गंगवार पत्नी केशव गंगवार निवासी रामपुर रोड हल्द्वानी द्वारा तहरीर दी गयी कि 19/11/2021 को रात्रि के समय अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादिनी के पति केशव गंगवार को जान से मारने की नियत से फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिस संबंध में थाना हल्द्वानी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया । पंजीकृत FIR NO.:-*
मु0अ0सं0 -* 607/2021 *धारा:-* 307 भादवि व बढोत्तरी धारा 34 भादवि एवं
मु0अ0सं0:-* 636/2021 धारा:-* 3/25 आर्म्स एक्ट
उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही निम्न रही पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया एवं घटना के खुलासे हेतु उ0नि0 मनोज कुमार चौकी प्रभारी टीपीनगर व उ0नि0 निर्मल लटवाल के नेतृत्व में अलग – अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा दि0 09/12/2021 को घटना में संलिप्त अभि0 शूटर सूरज पुत्र मैकू लाल को ट्रान्जिट कैम्प रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया है जिसकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त तमन्चा 315 बोर मय कारतूस बरामद किया गया है । अभियोग की विवेचना व पुलिस जांच में प्रकाश में आया कि घटना में घायल केशव गंगवार अपने परिवार के साथ गन्ना सेन्टर के पास किराये में निवास करता है तथा सिलाई का कार्य एवं कभी – कभी शादी ब्याह में बैंकल हालों में गार्ड का कार्य करता है व मूल रूप से कजियापुरा थाना मिलक उ0प्र0 का रहने वाला है तथा केशव गंगवार की पत्नी रेख गंगवार की जान पहचान छोटे लाल उर्फ बृजनन्दन पुत्र मैदन लाल निवासी ग्रांम जोखनपुर थाना शीशगढ जिला बरेली उ0प्र0 के साथ थी जिसको रेखा गंगवार द्वारा 2 लाख रू0 उधार दिये गये थे इन पैसों को वापस लेने के लिए रेखा गंगवार व उसके पति द्वारा छोटे लाल पर दबाव बनाया जा रहा था जिस पर छोटे लाल द्वारा अपने मित्र सूरज जो ट्रान्जिट कैम्प में मजदूरी का कार्य करता है के साथ मिलकर केशव गंगवार को रास्ते से हटाने की योजना बनायी क्योंकि सूरज ने छोटे लाल से 16-17 हजार रू0 उधार लिए थे जिसके एवज में शूटर सूरज केशव गंगवार को गोली मारने की तैयार हो गया तब दि0 19/11/2021 को छोटे लाल अपनी मोटर साईकिल से शूटर सूरज को एक तमन्चा 315 बोर व 02 कारतूस देकर केशव गंगवार के घर के बाहर छोड़ गया जब केशव लाल बैंकट हाल से गार्ड की ड्यूटी कर वापस अपने घर आ रहा था तो वहाँ पर पहले से मौजूद घूम रहे शूटर सूरज ने केशव गंगवार पर तमन्चे से फायर कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । उक्त घटना में मुख्य अभियुक्त छोटे लाल की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया है एवं शूटर अभियुक्त सूरज के विरूद्ध अवैध तमन्चे की बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 636/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पृथक से पंजीकृत किया गया है ।
*गिरफ्तार / फरार अभियुक्तगण सूरज पुत्र महकू लाल निवासी मौहल्ला केशवपुरम थाना बहेडी जिला बरेली उ0प्र0 हाल नारायण कालोनी वार्ड न0 2 थाना ट्रान्जिट कैम्प रूद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर (गिरफ्तार) 2-* छोटे लाल उर्फ बृजनन्दन पुत्र मैदन लाल निवासी ग्रांम जौखनपुर थाना शीशगढ जिला बरेली उ0प्र0 (फरार)



