HomeUttarakhandविकसित व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं...

विकसित व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं की

नैनीताल, खबर संसार। विकसित व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं की जी, हां ये बातें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कहीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने ग्रुप मुख्यालय नैनीताल के अधिकारियों, कर्मचारियों और कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।

इस दौरान राज्यपाल ने परिसर में लगे रॉक क्लाइंबिंग, शिप मॉडलिंग व शूटिंग से संबंधित उपकरणों के डेमो का अवलोकन किया। शिप मॉडलिंग डेमो के संबंध में ब्रिफिंग कर रही एनसीसी नेवल यूनिट की कैडेट श्रेया बिनवाल से राज्यपाल बेहद प्रभावित हुए और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। इस अवसर पर एनसीसी के कैडेट्स ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की जिम्मेदारी इन सभी युवाओं पर ही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में एनसीसी उत्कृष्ट कार्य कर रही है और यहां के कैडेट्स का प्रशिक्षण, अनुशासन और जज्बा उच्च स्तर का है जिस पर हम सभी को गर्व है।

उत्तराखण्ड में एनसीसी उत्कृष्ट कार्य कर रही है- राज्‍यपाल

राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी उत्तराखण्ड द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यों जिसमें स्वच्छ भारत अभियान, पुनीत सागर अभियान, जी-20 पर्यावरण के मुद्दों सहित ट्रैकिंग व खेल के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

राज्यपाल ने अपनी स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि वे स्वयं 1968 में एनसीसी के कैडेट्स रहे हैं। एनसीसी के द्वारा जो प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत से कैडेट्स को तैयार किया जाता है वो अपने आप में प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड के अवसर पर उत्तराखण्ड कैडेट्स का प्रतिभाग करना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।

इस अवसर पर एनसीसी उत्तराखण्ड के एडीजी मेजर जनरल पी.एस दहिया, कमांडेड ग्रुप मुख्यालय कोमोडोर बी.आर सिंह, राज्यपाल की धर्म पत्नी श्रीमती गुरमीत कौर सहित एनसीसी के विभिन्न यूनिट के अधिकारीगण और कैडेट्स उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.