खबर संसार नई दिल्ली: घर में है tulsi का पौधा, तोे ये जरूर जान लें… हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। कई हिन्दू घरों में तुलसी का पौधा लगा दिख जाएगा। घरों में अगर पूजा-पाठ की जाए तो तुलसी पत्र के बिना पूजा अधूरी है। क्योंकि तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है।
अगर घर में tulsi का पौधा है तो नाकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर सकती है। और सुख-शांति हमेशा बनी रहती है। पुराणों में लिखा है कि भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही प्रिय हैं। तुलसी के बिना कोई भी पूजा अधूरी है। इतना ही तुलसी में औषधीय गुण भी पाये जाते हैं।
tulsi का पौधा लगाएं, तो नियम भी जान लें
पवित्र तुलसी का पौधा तो बहुत से लोग लगा लेते हैं, लेकिन नियमों का ध्यान बिल्कुल भी नहीं रखते हैं। जो कि बेहद गलत है। तुलसी की पूजा-आरती जरूर करनी चाहिए। नियमों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। दरअसल, tulsi का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। तो आइये आपको बताते हैं कि tulsi का पवित्र पौधा घर में लगाने पर किन बातों का ध्यान आपको रखना चाहिए।
ये भी पढें- October में 21 दिन बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें काम
इन बातों को विशेष रखें ध्यान
- अमावस्या, द्वादशी और चतुर्दशी तिथि को तुलसी के पत्तों को भूलकर भी तोड़े।
- रविवार के दिन भी तुलसी के पत्ते न तोड़ें तथा इस दिन पौधे में जल अर्पित भी न करें।
- तुलसी के पत्तों को नाखून की मदद से नहीं बल्कि, तुलसी के पत्ते उंगलियों की मदद से हल्के हाथ से तोड़ने चाहिए।
- तुलसी का पौधा अगर सूख जाये तो उसे नदी में प्रवाहित करना चाहिए।
- भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण व हनुमान जी को तुलसी अधिक प्रिय है, इसलिए इनकी पूजा में तुलसी का अवश्य प्रयोग करें।
- मान्यता है कि पूजा के दौरान देवी-देवताओं को तुलसी पत्र अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
- भगवान गणेश पूजा में तुलसी के पत्तों को भूलकर भी शामिल नहीं करना चाहिए।

