HomeBusinessमारुति की इस कार में आई खामी, कंपनी ने वापस बुलाईं 166...

मारुति की इस कार में आई खामी, कंपनी ने वापस बुलाईं 166 कारें

नई दिल्ली, खबर संसार। मारुति सुजुकी ने अपनी बेस्ट सेलिंग सेडान डिजायर के कॉमर्शियल वीइकल के लिए खास रूप से तैयार टूस एस, यानी डिजायर टूर एस मॉडल में आई सुरक्षा से जुड़ी खामी की वजह से रिकॉल किया है।

मारुति डिजायर टूर एस की 166 यूनिट रिकॉल की गई है, क्योंकि उसके एयरबैग में कुछ खामी आ गई है। हालांकि, इस पॉपुलर सेडान के इंजन और परफॉर्मेंस में किसी तरह की समस्या नहीं है और कंपनी ने एहतियातन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पैसेंजर वीइकल को वापस बुलाने और फिर इसे ठीक करते ग्राहकों को सौंपने का फैसला किया है।

दिक्कत कहां आई है?

मारुति सुजुकी की डिजायर सेडान बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है, जिसकी हर महीने अच्छी-खासी बिक्री होती है। पिछले महीने के ही आंकड़े देखें तो कंपनी ने 13000 से ज्यादा डिजायर जुलाई में बेची है। जो लोग डिजायर को कॉमर्शियल यूज के लिए, यानी फ्लीट में या कैब के रूम में चलाना चाहते हैं, वे डिजायर टूर एस वेरिएंट खरीदते हैं, जो कि सीएनजी ऑप्शन में भी है। हाल में कंपनी को डिजायर टूर एस के एयरबैग में खामी के बारे में पता चला और फिर कंपनी ने 166 यूनिट रिकॉल करने, यानी वापस बुलाने का फैसला किया। ये सारी कारें 6 अगस्त से लेकर 16 अगस्त के बीच मैन्यूफैक्चर हुई हैं।

प्राइस और माइलेज देखें

आपको बता दें कि किसी भी कार में लगे एयरबैग्स में कई सेंसर लगे होते हैं, जो कि हादसे के वक्त एक्टिवेट होकर पैसेंजर और ड्राइवर को चोट से बचाते हैं। मारुति डिजायर टूर एस की 166 यूनिट के पूरे एयरबैग सिस्टम में खामी नहीं आई है, बस कुछ सेंसर में तकनीकी दिक्कतें आई हैं, जिसका समाधान किया जाएगा।

कंपनी फॉल्टी एयरबैग वाली डिजायर टूर एस ग्राहकों से संपर्क कर इस समस्या का समाधान कर रही है। यहां बता दें कि Maruti Swift Dzire Tour S को भारत में 4 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमतें 6.05 लाख रुपये से लेकर 7.04 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। इस कार के पेट्रोल वेरिएंट की माइलेज 19.95 kmpl तक की और सीएनजी वेरिएंट्स की माइलेज 26.55 km/kg तक की है।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.