HomeNationalजुलाई 2025 से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम, जाने आप पर क्या...

जुलाई 2025 से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम, जाने आप पर क्या होगा असर

जून का महीना समाप्त हो रहा है और 1 जुलाई से नए महीने की शुरुआत के साथ ही कई बड़े नियम बदलने वाले हैं। ये बदलाव आम जनता से लेकर कारोबारियों तक पर सीधा असर डाल सकते हैं। इनमें पैन कार्ड आवेदन, तत्काल टिकट बुकिंग, जीएसटी रिटर्न, UPI चार्जबैक प्रक्रिया और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम शामिल हैं।


पैन कार्ड के लिए आधार अनिवार्य

1 जुलाई 2025 से नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। पहले पैन के लिए कोई भी वैध पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र मान्य थे। CBDT के अनुसार, अब सिर्फ आधार के माध्यम से ही सत्यापन किया जाएगा।


तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियम

IRCTC की वेबसाइट या ऐप से 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार सत्यापन जरूरी होगा। वहीं, 15 जुलाई से OTP आधारित प्रमाणीकरण भी लागू होगा। PRS काउंटरों पर बुक की गई टिकटों पर भी यह नियम लागू रहेगा।


GST रिटर्न फाइलिंग की समयसीमा सीमित

GSTN ने साफ किया है कि जुलाई 2025 से GSTR-3B फॉर्म एडिट नहीं किया जा सकेगा। साथ ही, करदाता निर्धारित तिथि से तीन वर्ष बाद रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे।


UPI चार्जबैक नियमों में सुधार

NPCI ने चार्जबैक प्रक्रिया को आसान बनाया है। अब वैध मामलों के लिए NPCI की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी और बैंक सीधे कार्यवाही कर सकेंगे। इससे चार्जबैक प्रक्रिया तेज और सरल हो जाएगी।


HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड शुल्क में बदलाव

1 जुलाई से HDFC ने अपने रिवॉर्ड प्रोग्राम में बदलाव कर कुछ ट्रांजैक्शनों पर 1% शुल्क लागू किया है। इसमें ₹10,000 से अधिक की गेमिंग, किराया, ईंधन, और शिक्षा से जुड़े भुगतान शामिल हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.