HomeCrimeगुलदार की खाल और नाखून के साथ ये युवक अरेस्ट

गुलदार की खाल और नाखून के साथ ये युवक अरेस्ट

खबर संसार हलद्वानी।गुलदार की खाल और नाखून के साथ ये युवक अरेस्ट। जी हा 24 साल के इस युवक को गुलदार की खाल के साथ किया गिरफ्तार।जी हा इस 24 सके युवक ने गुलदार को पहले मास में जहर मिलाकर उसको खाने में दिया। फिर उसका इंतजार किया। गुलदार के पहले दांत इत्यादि पहले से बिक्री कर चुका है। गुलदार की खाल और नाखून फिलहाल सूरज से बरामद की है। पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।

गुलदार की खाल और नाखून के साथ ये युवक अरेस्ट

बताए चले कि नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुलदार की खाल मय नाखून सहित तस्कर को किया गिरफ्तार पुलिस टीम को आई जी कुमाऊं एवं एसएसपी पंकज भट्ट ने नगद पुरस्कार देकर टीम को किया सम्मानित ।इससे पूर्व पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने के साथ-साथ वन्य जीव संरक्षण के तहत तस्करों पर निगरानी किये जाने हेतु एस. ओ.जी. नैनीताल व समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके फलस्वरूप डॉ० जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम / यातायात नैनीताल, हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री भगवान महर थानाध्यक्ष चोरगलिया व श्री राजवीर सिंह नेगी प्रभारी एसओजी नैनीताल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, अवैध मादक पदार्थों एवं वन्य जीवों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान एक नशेडी तस्कर को अवैध गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस कार्यवाही प्रेस नोट अनुसार मुखबिर की सूचना पर भगवान सिंह मेहर थानाध्यक्ष चोरगलिया, एवं एस.ओ.जी. की टीम, चोरगलिया क्षेत्र में चैकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान हाईवे से जसपुर खोलिया जाने वाले मार्ग पर करीब 150 मी0 दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पीठ पर पिटू बैग ले जाते हुए देखा, बैग संदिग्ध प्रतीत हो रहा था व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो बैग से एक गुलदार की खाल बरामद की गई। मौके पर पहुँचे वन रेजर श्री घनानन्द चन्याल द्वारा भी बरामद खाल की तस्दीक कर गुलदार की खाल का होना बताया गया। आरोपी को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में सुसंगत धारा एंव अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

पूछताछ अभियुक्त- गुलदार की खाल की अवैध तस्करी के सम्बन्ध में अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि मैंने कुछ माह पहले गौलापार के जंगलों में जेहरीले मांस का चारा डालकर गुलदार को मार डाल था। मैंने गुलदार की खाल निकाली खाल सुखाकर उसमें तेल लगाकर छुपा कर रख ली थी फिर मैं सूरत गुजरात चला गया था। सूरत में खाल की डीलिंग करके में पिछले महीने ही घर वापस आया था तथा बैग के अन्दर खाल को छुपाकर आज खाल को बेचने के लिए सूरत गुजरात ले जा रहा था लेकिन पुलिस ने मुझे पकड़ लिया।

अभियुक्त से पूछताछ पर ज्ञात हुआ है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने हेतु धन अर्जित करने के लिये इस प्रकार की तस्करी को अन्जाम देता है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।मुकदमे का विवरण एफ.आई.आर. संख्या- 19/2023, धारा 20/39/498 /50/5157 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम 197 धारा 429 भादवि थाना चोरगलिया

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.