Wednesday, June 7, 2023
spot_img
spot_img
HomeUttarakhandtourism को वाॅटर स्पोर्टस के आयोजन से मिलेगा बढ़ावा

tourism को वाॅटर स्पोर्टस के आयोजन से मिलेगा बढ़ावा

गुलरभोज, खबर संसार। बौर जलाशय को tourism के क्षेत्र में बढावा देने के उद्देश्य से वाॅटर स्पोर्टस का आयोजन कराया गया ताकि युवाओं में छिपी प्रतिभाओं का विकास किया जा सकें और खिलाडियों को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिल सकें।

ये बातें जिलाधिकारी  रंजना राजगुरू ने 12 मार्च से 14 मार्च, 2021 तक (तीन दिवसीय) बौर जलाशय गुलरभोज में एडवेन्चर वाटर स्पोर्टस (water sports) ’’बौर हरिपुरा 30’’ (के-1, के-2, सी-1, सी-2 कैनोईगं कयाकिंग) प्रतियोगिता का समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए कहा।

tourism की अपार संभावनाए-डीएम

उन्होने कहा कि भविष्य में बौर जलाशय में और भी वाॅटर स्पोर्टस प्रतियोगिताये आयोजित की जायेगी। उन्होने कहा कि बौर जलाशय में पर्यटन (tourism) की अपार सम्भावनाएं है जिसे और अधिक विकसित किया जायेगा ताकि यहा पर अधिक से अधिक पर्यटक (tourism) आ सकें। तीसरे तीन दिन फाइनल पुरूष वर्ग में 200 मीटर के-1 में आईटीवीपी के प्रभात कुमार ने प्रथम, मध्य प्रदेश के सोनू कुमार ने द्वितीय, राजस्थान के नीतिन बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सी-1 में मध्य प्रदेश के अजीत कुमार ने प्रथम, झारखण्ड के विशाल कुमार ने द्वितीय, उत्तराखण्ड के सुल्तान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग 200 मीटर के-2 में उत्तराखण्ड की मानसी व पूजा चैहान ने प्रथम, दिल्ली की कोमल बिष्ट व पुष्पा यादव ने द्वितीय, राजस्थान की अनुस्था सिंह चावडा व कामाक्षी सिंह चैधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसे भी पढ़े- भाजपा की हार निश्चित-भावना पांडे (Bhavna Pandey)

सी-2 में दिल्ली की सुमेधा सिंह व कविता ने प्रथम, उत्तराखण्ड की विचित्रा व त्रनिजा गुप्ता ने द्वितीय, हरियाणा की मनीष व आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग 200 मीटर के-2 में उत्तराखण्ड के निलेश पवार व आशुतोष शर्मा ने प्रथम, मध्य प्रदेश के सोनू कुमार व आकाश सरकार ने द्वितीय स्थान, आइटीवीपी के प्रभात कुमार व रूपिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सी-2 में आईटीवीपी के आनन्द पटेल व सुदर्शन विश्नोई ने प्रथम, झारखण्ड के विशाल कुमार व हेमन्त वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतिभागियों को किया गया सम्‍मानित

इस प्रकार उत्तराखण्ड ने महिला वर्ग ने 03 स्वर्ण, 06 रजत व 01 कास्य, पुरूष वर्ग में 03 स्वर्ण, 03 रजत, 01 कास्य पदक के साथ कुल-06 स्वर्ण, 09 रजत, 02 कास्य पदक हासिल किया। दिल्ली की महिला वर्ग ने 06 स्वर्ण, 03 रजत, 03 कास्य पदक, पुरूष वर्ग में 01 रजत, 01 कास्य पदक के साथ कुल 06 स्वर्ण,04 रजत, 04 कास्य पदक हासिल किये। हरियाणा की महिला वर्ग ने 03 स्वर्ण, 04 कास्य पदक हासिल किये। झारखण्ड की महिला वर्ग ने 01 कास्य व पुरूष वर्ग ने 02 स्वर्ण, 03 रजत, 01 कास्य के साथ कुल 02 स्वर्ण, 03 रजत व 01 कास्य पदक हासिल किये।

राजस्थान की महिला वर्ग ने 03 रजत, 03 कास्य व पुरूष वर्ग ने 03 कास्य पदक के साथ कुल 03 रजत, 06 कास्य पदक हासिल किये। मध्य प्रदेश के पुरूष वर्ग ने 03 स्वर्ण, 04 रजत व 03 कास्य पदक हासिल किये। आईटीवीपी ने 03 स्वर्ण, 01 रजत व 02 कास्य पदक हासिल किये। उत्तराखण्ड पुलिस ने 01 स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय ओलम्पिक एसोशिएशन के महासचिव राजीव मेहता ने एडवेन्चर वाॅटर स्पोर्टस के विभिन्न प्रतियोगिता के खिलाडियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

- Advertisement -

- Advertisment -spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.