HomeUttarakhandहस्तनिर्मित कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने मह‍िलाओं को दिया प्रशिक्षण

हस्तनिर्मित कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने मह‍िलाओं को दिया प्रशिक्षण

श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था तीनपानी खन्नाफार्म में नाबार्ड के सहयोग से 30 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 14 दिवसीय हस्तनिर्मित कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन समारोह किया गया।

14 दिवसीय हस्तनिर्मित कढ़ाई में प्रशिक्षकों द्वारा महिलाओं को सूट, साड़ी, लहंगे में कढ़ाई करना सिखाया गया। महिलाओं ने इन 14 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान अलग अलग प्रकार की कढ़ाई की फाइल तैयार की और साथ में सूट और साड़ियों में भी सुंदर कढ़ाई करके दिखाया।

मह‍िलाओं को प्रमाण पत्र देकर उनके मनोबल को बढ़ावा दिया

नाबार्ड से उपस्थित मुख्य अतिथि माननीय डी. डी. एम. मुकेश बेलवाल सर ने सभी प्रशिक्षण ले चुकी महिलाओं के इस कार्य की सराहना करते हुए यथासम्भव सहायता करने की बात कही। और उन्हें प्रमाण पत्र देकर उनके मनोबल को बढ़ावा दिया।

और महिलाओं को अपने स्वरोजगार को आगे बढ़ाने के लिए बैंक से ऋण लेकर और बेहतर कार्य करने की बात कही। संस्था अध्यक्ष पुष्पा कांडपाल के साथ सहयोगी पुष्पा कांडपाल, मंजू पांडे, पूजा मल्ल, भावना, ममता आर्या,मधु, हेमा बसखेती, नीमा चौहान, कमला अधिकारी, बीना आर्या, कमला कांडपाल आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.