साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सेंसेशनल एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के लिए परेशानियां थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल परेशानियों को पीछे छोड़ आगे बढ़ने की कितनी भी कोशिश कर लें, कुछ लोग उनके जख्मों को कुरेदने से बाज नहीं आ रहे हैं।
अक्टूबर महीने में सामंथा ने पति नागा चैतन्या संग तलाक का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही वो खुद को अलग अलग चीजों में व्यस्त रखने की कोशिश में लगी रहीं। वहीं उन्होंने अपने काम पर वापसी कर जिंदगी में आगे बढ़ना शुरू कर दिया। लेकिन अब एक बार फिर वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।
सामंथा ने फिल्म ‘पुष्पा’ से आइटम नंबर में डेब्यू किया
सामंथा ने फिल्म ‘पुष्पा’ से आइटम नंबर में डेब्यू किया। उन्होंने इसमें सॉन्ग ‘Oo Antava’ में बेहद ही बोल्ड अदाएं दिखाकर फैंस को दीवाना बना लिया है। ऐसे में एक ट्विटर यूजर ने उन पर भद्दे कमेंट्स किए। उसने एक्ट्रेस को ‘तलाकशुदा सेकेंड हैंड आइटम’ कहा है। वो इतने पर ही नहीं रुका है।
उसने उन पर एक्स हसबैंड नागा चैतन्य से 50 करोड़ रुपए भी लूटने का आरोप लगाया है। सामंथा ने जब यूजर के इस कमेंट को देखा तो उन्होंने भी उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है और कहा कि ‘कमराली दुकंदर भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’सामंथा ने इस शख्स के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए ये लिखा, जिसके चलते ये बातें आग की तरह फैल गई।
इसे भी पढ़े-यूपी को 4 मुख्यमंंत्री देनी वाली बीएसपी (BSP) आज हाशिए पर जानिए क्यों
एक्ट्रेस से प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब उस शख्स ने अपना ट्वीट ही डिलीट कर दिया है। मगर ये पहली बार नहीं हुआ है, जब तलाक लेने की कीमत अकेले सामंथा को चुकानी पड़ रही है। इससे पहले भी उन्हें सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक हर जगह अपने लिए अभद्र भाषा का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद सैम ने कई यूट्यूब चैनल्स पर मानहानी का दावा भी किया।
अब अगर सामंथा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो अपकमिंग फिल्म ‘शकुंतलम’ में नजर आने वाली हैं। वो इसमें दो यंग डायरेक्टर्स आश्विन सरवनन और शांतरुबन गननसेकरण के साथ काम करने वाली हैं। ये बेहद ही शानदार होने वाला है।

