हल्द्वानी खबर संसार.डीएम वंदना के निर्देशन में नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से वार्डवार जन सुविधा शिविरों का नियमित आयोजन. जी हा वार्डवार जन सुविधा शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03 सितम्बर, 2025 (बुधवार) को नगर निगम के वार्ड संख्या 31 और 32 में जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया*। वार्ड 32 में यह शिविर राजकीय इंटर कॉलेज, बनभूलपुरा में तथा वार्ड 31 में ताज मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। इन शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया।
डीएम वंदना के निर्देशन में नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से वार्डवार जन सुविधा शिविरों का नियमित आयोजन
शिविरों के दौरान नागरिकों द्वारा मुख्यतः *आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइट लगाए जाने की माँग, राशन कार्ड में नाम जोड़ने या हटाने तथा पृथक राशन कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ प्रमुख रूप से उठाई गईं*। अधिकारियों ने इनमें से शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया, जबकि अन्य मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।आधार सेवा से संबंधित कार्यों के अंतर्गत शिविर में कुल 56 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। पूर्ति विभाग से जुड़े कुल 06 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नए राशन कार्ड बनाए जाने और नाम जोड़े जाने संबंधी प्रार्थनापत्र सम्मिलित थे*। इन सभी आवेदनों का निस्तारण विभागीय अधिकारियों द्वारा वहीं पर किया गया। इसके अतिरिक्त,
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण के 07 आवेदन प्राप्त हुए
जन सुविधा शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट श्री गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त श्री जी. के. भट्ट, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, वार्ड संख्या 31 के पार्षद श्री समीर अंसारी तथा वार्ड संख्या 32 की पार्षद श्रीमती फईम जैबा सलमानी उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी करते हुए शिविर का लाभ उठाया।जन सुविधा शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपने वार्ड क्षेत्र में ही *वन-स्टॉप सुविधा* उपलब्ध कराई जा रही है, जहाँ आधार कार्ड बनवाने और संशोधन, राशन कार्ड से संबंधित कार्य, विवाह पंजीकरण जैसी सेवाओं के साथ-साथ नगर निगम एवं पूर्ति विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा रहा है।
इन शिविरों में अधिकारियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी से जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है
जिससे शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो रहा है और पारदर्शिता एवं विश्वास को नई मजबूती मिल रही है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुँचकर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएँ। इन शिविरों का उद्देश्य है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान और सरकारी सेवाओं का लाभ उनके घर-पास ही मिल सके एवं योजनाओं का सीधा लाभ सरल एवं सहज तरीके से हर नागरिक तक पहुँच सके।सि
टी मजिस्ट्रेट श्री गोपाल सिंह चौहान ने जानकारी दी कि आगामी जन सुविधा शिविर गुरुवार, 04 सितम्बर, 2025 को वार्ड संख्या 29 एवं 30 में उत्तर उजाला चौक पर आयोजित किया जाएगा*। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इन शिविरों से लाभान्वित हों।

