HomeAdministrativeपेयजल का अनावश्यक दुरुपयोग तथा निर्माण कार्यों में पेयजल का अवैध उपयोग...

पेयजल का अनावश्यक दुरुपयोग तथा निर्माण कार्यों में पेयजल का अवैध उपयोग किसी भी दशा में स्वीकार नहीं

खबर संसार हल्द्वानी. जी हा जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा जनपद में भीषण गर्मी एवं पेयजल संकट की संभावित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 21 मई, 2026 को जारी आदेश के क्रम में पेयजल संरक्षण एवं अवैध रूप से जल दोहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु ए पी बाजपेयी नगर मजिस्ट्रेट/संयुक्त सचिव, हल्द्वानी के निर्देशन में सहायक अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

 

अभियान के अंतर्गत कमलुवागाजा रोड,गैस गोदाम रोड, आर टी ओ रोड, कालाढूंगी रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित निजी निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 30 से अधिक निजी निर्माणधीन भवनों का परीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी के आदेशों के उल्लंघन में पेयजल आपूर्ति लाइनों से अवैध रूप से जल दोहन एवं निर्माण कार्यों में जल के दुरुपयोग की शिकायतों की जांच की गई। इस दौरान 05 टुल्लू पम्प बरामद कर जब्त किए गए। संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से विरत रहने हेतु कड़ी चेतावनी भी दी गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।

 

नगर मजिस्ट्रेट/संयुक्त सचिव ने स्पष्ट किया कि जनपद में पेयजल के दुरुपयोग से निपटने एवं आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। पेयजल का अनावश्यक दुरुपयोग तथा निर्माण कार्यों में पेयजल का अवैध उपयोग किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण टीम में सहायक अभियंता सुधांशु सिंह, अवर अभियंता प्रदीप अवस्थी, प्रेरणा नैनवाल, टिया डालाकोटी सम्मिलित थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.