हल्दवानी, खबर संसार। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदेश को लेकर दिए गए बयान को शर्मनाक करार दिया है।
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी० सी० तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति व महिलाओं को देवी बताने वाली पार्टी के नेतृत्व द्वारा सार्वजनिक रूप से इस तरह की भाषा, विचार व्यक्त करने से उनकी राजनीति का असली चेहरा सामने आया है।
भाजपा अध्यक्ष के मन में महिलाओं के लिए सम्मान नहीं
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बातें बताती हैं कि उनके मन में न महिलाओं के लिए सम्मान है ना ही बुजुर्गों के लिए, जो केवल श्रीमती इंदिरा हृदयेश का ही नहीं बल्कि पूरी नारी जाती व आज के व भविष्य के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति भी अभद्र टिप्पणी है।
इसे भी पढ़े- Janhvi ने दुल्हन बनकर सूरजमुखी के फूलों के बीच कराया Photoshoot
उपपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता के दंभ में सत्तारूढ़ सरकार यह भूल गई है कि जो जनता आपको सत्ता में बिठाती है वह उतार भी सकती है। तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भाजपा की राजनीति से सहमत नहीं है लेकिन राजनीति में इस तरह शर्मनाक भाषा का प्रयोग कतई स्वीकार नहीं है।