HomeUttarakhandउत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी अनुष्का, कमल और जतिन ने मारी बाजी

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी अनुष्का, कमल और जतिन ने मारी बाजी

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी अनुष्का, कमल और जतिन ने मारी बाजी जी, हां उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने तय समय ठीक 11 बजे 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया। विद्यार्थी ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम 90.77 फीसदी और 12वीं का 83.23 फीसदी रहा। 10वीं में 88 फीसदी लड़के और 93 फीसदी लड़कियां पास हुईं। वहीं 12वीं में 80 फीसदी लड़के और 86.20 फीसदी लड़कियां पास हुईं। उत्तराखंड 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक हुई थीं। हाईस्कूल में 113690 व इंटर में 109713 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

हाई स्कूल में बागेश्वर के कमल ने किया टॉप

हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने टॉप किया है। कमल 500 में 496 नंबर लाकर अव्वल रहे हैं। 99.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। टिहरी गढ़वाल की कनकलता ने दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने 500 में 495 कुल 99.00 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कनकलता ने लड़कियों में पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

कैसा रहा Uttarakhand Board 2025 रिजल्ट?

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.77 प्रतिशत रहा था। इस साल 1,13,238 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, जबकि इसमें से 1,09,859 ने एग्जाम दिया था। इनमें से 99725 पास हुए हैं। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कुल 1,08,980 छात्रों में से 1,06,345 परीक्षा में शामिल हुए और 88518 पास हुए। 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.23 फीसदी रहा।

पिछले साल Uttarakhand Board की ओर से 2024 में जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूबीएसई कक्षा 10 और 12 परीक्षा परिणामों में कुल पास प्रतिशत क्रमशः 89.14 और 82.63 प्रतिशत था। इससे पहले 2023 में कक्षा 10 में पास प्रतिशत 85.17 प्रतिशत था और कक्षा 12 में यह 80.98% था। लड़कियों ने कक्षा 10 और 12 में दोनों में लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.