हम लोग जब भी दवा की दुकान पर जाते है तो दवा खरीदते हुए यह ध्यान देते है कि कही यह दवा एक्सपायर (expired) तो नहीं हुई है। अगर आप ने गलती से एक्सपायर दवा खा ली तो क्या होगा क्या आप जानते है। अगर नहीं जानते तो चलिए हम आप को बताते है क्या होगा।
एक्सपायर होन पर दवा नहीं बनती जहर
जब आप दवाई खरीदते हैं तो आपको उसके पैक पर 2 तारीख दिखाई देंगी। पहली मैन्युफैक्चरिंग तारीख होगी और दूसरी एक्सपायरी (expired) की तारीख होगी। मैन्युफैक्चरिंग डेट वो तारीख होती है जिस दिन उस दवा को बनाया जाता है। जबकि एक्सपायरी डेट वो तारीख को कहा जाता है जिसके बाद दवा निर्माता की दवा की सुरक्षा और उसकी गारंटी खत्म हो जाती है। इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि उस तारीख के बाद यह दवाई जहर बन जाएगी।
दवाइयों पर लिखे जाने वाली एक्सपायरी (expired) डेट का असली मतलब यह होता है कि इस तारीख के बाद उस दवा को बनाने वाली कंपनी की सुरक्षा और उसके प्रभाव की गारंटी नहीं होगी। दवा निर्माता किसी भी दवा की बोतल खुलने के बाद उसके प्रभाव की गारंटी नहीं लेते, क्योंकि गर्मी, सूर्य की रोशनी, आद्रता और अन्य कई वजहों से दवाओं की शक्ति पर असर पड़ता है।
इसे भी पढ़े- पती ने अपने friends को बुला की दारू पार्टी और पत्नी को कर दिया दोस्तों के हवाले
डॉक्टर भी एक्सपायर हो चुकी दवाओं को खाने की सलाह नहीं देते। यह बहुत जोखिम भरा हो सकता है। एक्सपायर दवाओं के सेवन को लेकर बहुत ज्यादा रिसर्च या टेस्टिंग तो नहीं हुई है। कुछ दवाएं एक्सपायरी डेट के बाद भी प्रभावशाली रहती हैं।
एक्सपायर दवा पर खाने पर ये काम करें
बता दें कि दवा निर्माता कंपनी अपनी दवाई पर लिखे जाने वाले एक्सपायर (expired) डेट में एक मार्जिन पीरियड भी रखती हैं। मान लीजिए कोई दवा जो 2 साल में एक्सपायर होनी है और इसका निर्माण जनवरी 2021 में हुआ है। तो यह दवा जनवरी 2023 में एक्सपायर होगी।
लेकिन दवा कंपनी 6 महीने का मार्जिन रखते हुए उसकी एक्सपायर डेट जून 2022 रखेगी। ताकि अगर कोई व्यक्ति अनजाने में एक्सपायरी डेट के कुछ दिनों बाद गलती से उस दवा को खा ले तो इससे कोई ज्यादा नुकसान नहीं होगा। अगर आपने गलती से कोई एक्सपायर दवा खा ली है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए और लीवर-किडनी का टेस्ट कराना चाहिए।


