Tuesday, March 25, 2025
HomeTech & Autoमाइक्रोसॉफ्ट में क्यों आई तकनीकी खराबी, जानें क्या है Crowdstrike सिस्टम?

माइक्रोसॉफ्ट में क्यों आई तकनीकी खराबी, जानें क्या है Crowdstrike सिस्टम?

माइक्रोसॉफ्ट में क्यों आई तकनीकी खराबी, जानें क्या है Crowdstrike सिस्टम? जी, हां दुनिया भर के देशों में कई आईटी सिस्टम में एक बड़ी साइबर आउटेज से तकनीकी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सॉफ्टवेयर में आई खराबी के कारण देश की एयरलाइन्स, बैंक और सुपरमार्केट्स की सेवाएं रुक-रुककर चली। दुनिया भर में कई उड़ाने रद्द हो गईं, साथ ही ऑस्ट्रेलिया और दुनिया भर में लाखों सिस्टम ठप पड़ गए। ये यूएस साइबर सुरक्षा प्रोवाइडर क्राउडस्ट्राइक और इसके सॉफ्टवेयर फाल्कन सेंसर से संबंधित है।

क्राउडस्ट्राइक फाल्कन क्या है?

दरअसल, दुनियाभर के सबसे बड़े साइबर सुरक्षा विक्रेताओं में से एक है, जो दुनियाभर में हजारों व्यवसायों को वायरस और साइबर हमलाों से बचाव के लिए सॉफ्टवेयर सर्विस देता है। कंपनी का मुख्यालय ऑस्टिन, टेक्सास (अमेरिका) में है और इसमें लगभग 10 हजार कर्मचारी हैं। क्राउडस्ट्राइक फाल्कन कंपनी का सॉफ्टवेयर है, ये कॉर्पोरेट सिस्टम पर बैकग्राउंड में रहता है, किसी भी वायरस और साइबर खतरों का पता लगाता है।

आउटेज कैसे हुआ?

आउटेज के कारण Microsoft लैपटॉप और पीसी पर ब्लू स्क्रीन ऑप डेथ दिखाई देने लगी, जिसका मतलब है कि कर्मचारी और यूजर अपने सिस्टम तक पहुंचने में असमर्थ थे। आउटेज शुक्रवार AEST को शुरू हुआ और ऑस्ट्रेलिया में पहुंचने से पहले अमेरिका में यूजर को प्रभावित किया। एक फोरम पोस्ट में क्राउडस्ट्राइक के प्रतिनिधि ने कहा कि हम अलग-अलग सेंसर एडिशन में विंडोज मशीनों पर BSOD एरर पैदा करने वाली व्यापक समस्या से अवगत हैं।

माइक्रोसॉफ्ट क्यों हुआ इतना प्रभावित?

बता दें कि Microsoft हमले का सोर्स नहीं था, लेकिन क्राउडस्ट्राइक के फाल्कन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल Microsoft Windows सिस्टम पर किया जाता है। उदाहरण के रूप में Apple Mac पर नहीं, Microsoft ने X पर एक बयान में कहा कि वह इस घटना की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.