Friday, December 5, 2025
HomeBusinessरेवेलकेयर IPO को आखिर किस वजह से मिल रहा है इतना जोरदार...

रेवेलकेयर IPO को आखिर किस वजह से मिल रहा है इतना जोरदार रिस्पॉन्स?

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 3 दिसंबर को Revelcare Limited IPO निवेशकों के बीच जबरदस्त चर्चा में रहा। कंपनी के आईपीओ को मार्केट में शानदार सपोर्ट मिल रहा है और निवेशकों द्वारा शेयरों पर भारी दांव लगाया जा रहा है। आज निवेशकों के पास कंपनी में निवेश करने का आखिरी मौका है। बता दें कि आईपीओ 1 दिसंबर को खुला था और शुरुआत से ही मजबूत मांग देखी गई।

आज सुबह 11 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, Revelcare IPO को 126 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। इससे साफ है कि छोटे निवेशकों से लेकर एचएनआई तक, हर वर्ग की दिलचस्पी इस इश्यू में बनी हुई है।


ग्रे मार्केट में भी चमक रहा है कंपनी का शेयर

रेवेलकेयर लिमिटेड ने अपने आईपीओ प्राइस बैंड को ₹130 प्रति शेयर निर्धारित किया है। हालांकि, ग्रे मार्केट में निवेशकों की धारणा इससे कहीं अधिक उत्साहजनक दिख रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी का शेयर ₹80 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, यानी कि करीब 60% की बढ़त के संकेत मिल रहे हैं।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी मजबूत ग्रे मार्केट एक्टिविटी यह संकेत देती है कि स्टॉक की लिस्टिंग धमाकेदार हो सकती है। कंपनी के शेयरों की संभावित लिस्टिंग 8 दिसंबर 2025 को मानी जा रही है। आईपीओ के जरिए कंपनी कुल ₹24.10 करोड़ जुटा रही है।


कंपनी क्या काम करती है?

रेवेलकेयर लिमिटेड की स्थापना नवंबर 2018 में हुई थी। यह एक डिजिटल-फर्स्ट ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी है, जो हेयरकेयर, स्किनकेयर और बॉडीकेयर से जुड़े प्रोडक्ट्स बेचती है।

कंपनी अपने प्रोडक्ट्स न केवल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर, बल्कि अमेज़न, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और ब्लिंकिट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स व क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी बेचती है।

वित्त वर्ष 2024-25 कंपनी के लिए विस्तार का दौर साबित हुआ है। रेवेलकेयर ने अपने प्रोडक्ट्स की पहुंच यूएई, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, अमेरिका और सऊदी अरब सहित कई देशों तक बढ़ाई है। इससे कंपनी की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी और ब्रांड वैल्यू में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.