Tuesday, November 18, 2025
HomeLife Styleबदलाव के लिए आगे आए महिलाएं : पूजा

बदलाव के लिए आगे आए महिलाएं : पूजा

हल्द्वानी खबर संसार। आल इंडिया खत्री फाउंडेशन की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पूजा भोला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई दी है। यहां प्रैस को जारी किए गए बधाई संदेश में उन्होंने खत्री समाज की महिलाओं से सामाजिक बदलाव के लिए आगे आकर सक्रिय योगदान देने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि इक्कीसवीं सदी में महिलाओं को भ्रूण हत्या, अशिक्षा, दहेज और महिलाओं के उत्पीड़न के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

पूजा भोला ने कहा है कि खत्री फाउंडेशन महिलाओं के उत्थान के लिए अनवरत रूप से कार्य करेगा और शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इकाइयों का गठन करके फाउंडेशन की गतिविधियों को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी महिलाओं को पुनः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए फाउंडेशन से जुड़ने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.