खबर-संसार देहरादून। तो उत्तराखंड में भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष ! जी हा पंजाब की तरह उत्तराखंड में भी बहुत बड़ा परिवर्तन हो सकता है। इस निर्णय को पंजाब से प्रभावित बताया जा रहा है। हाईकमान ने जिस तरह पंजाब में एक अध्यक्ष के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए वैसे ही यह 1 या 2 बनाए जा सकते है कार्यकारी अध्यक्ष।
इस बात की पूरी संभावनाएं बताई जा रही हैं ऐसी खबर सूत्रों से आ रही है की पंजाब की तर्ज पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ दो या एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं
इधर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का बयान है कि उत्तराखंड के विषय पर हाईकमान ने अंतिम निर्णय लेना है हाईकमान जो तय करेगा वह पार्टी को स्वीकार और शिरोधार्य होगा काफी समय पहले ही विधायक दल निर्णय लेने के लिए हाईकमान को अधिकृत कर चुका है लिहाजा सभी लोगों हाईकमान का निर्णय मानना होंगा।



