हल्द्वानी, खबर संसार। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में आज इन्टर हाउस ‘जी0 के0 क्विज’ (कक्षा 3 से कक्षा 5) का आयोजन किया गया। जिसमें चार सदन रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस व येलो हाउस ने प्रतिभाग किया।
यह प्रतियोगिता पाँच राउण्ड में विभक्त थी- जनरल रांउड, ऑडियो विजुअल रांउड, पिक्चर आइडेंटिफिकेशन रांउड, बजर रांउड एवं रैपिड फायर रांउड। जनरल रांउड, ऑडियो विजुअल रांउड, पिक्चर आइडेंटिफिकेशन रांउड में प्रत्येक टीम से 2-2 प्रश्न, बजर रांउड में 10 प्रश्न व रैपिड फायर रांउड में हर सदन से 10 प्रश्न पूछे गए।
द्वितीय स्थान में ब्लू हाउस एवं तृतीय स्थान में रेड हाउस रहा
जिसमें प्रथम स्थान में येलो हाउस (एकांश साह, आराध्या आर्या, हार्दिक भट्ट, वेद पलड़िया), द्वितीय स्थान में ब्लू हाउस एवं तृतीय स्थान में रेड हाउस रहा।
विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य अनुराग माथुर व उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा ने पुरूस्कृत किया व सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निकिता बिष्ट व सुश्री रिंकी बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
















