खबर संसार, नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन के लगे 100 crore टीके, देश में जश्न का माहौल, भारत में कोराना की वैक्सीन जो अब तक 100 करोड़ लोगों को लगाई जा चुकी है। टीकाकरण का जश्न बड़े ही धूमधाम से पूरे देश में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस अवसर पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों बधाई दी और उनका जमकर हौसला बढ़ाया। भारत में टीकाकरण की शुरूआत बीते 16 जनवरी को हुई थी।
276 दिन में हुआ 100 crore लोगों का टीकाकरण
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब देश में वयस्कों को 75 फीसदी लोगों को लगभग एक डोज लगाई जा चुकी है। और करीब 31 फीसदी लोगों को 31 फीसदी लोगों टीके की दो डोज लगाई जा चुकी हैं। भारत में 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण एक अप्रैल से आरंभ हुआ था और 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण एक मई से शुरू हुआ। 100 crore टीकाकरण के आंकड़े तक पहुंचने में करीब 276 दिन लगे। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी युद्ध में भारत ने ये नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सिर्फ 10 महीने में असंभव को संभव कर दिखाया।
ये भी पढें- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने अपना वेतन राहत कोष में दिया क्या और भी मंत्री विधायक आईएएस इस क्रम आगे बढ़ाएंगे!
अमित शाह ने दी देशवासियों को बधाई
देश में टीकों की सर्वाधिक खुराक देने वाले शीर्ष पांच राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल हैं। टीकाकरण मुहिम की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी और इसके पहले चरण में स्वास्थ्यर्किमयों को टीके लगाए गए थे। भारत में कोरोना टीका की सर्वाधिक खुराक देने वालों में सबसे आगे 5 राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल हैं। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोरोना वैक्सीन के 100 crore डोज का आंकड़ा पूरा होने पर सभी देशवासियों को बधाई दी। करीब 130 करोड़ की आबादी में कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ वैक्सीनेशन का डोज का आंकड़ा देश के लिए बेहतरीन उपलब्धि है।



