खबर संसार, देहरादून : 10 वर्षों में ही उत्तरखंड में बढ़ गए 30 percent वोटर, उत्तराखंड में वोटरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 10 वर्षाें में प्रदेशभर में लगभग 30 फीसदी मतदाता बढ़ गए हैं। राज्य में 2012 से 2022 में मतदाताओं की संख्या में 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि इससे पहले वाले दशक, 2002 से 2012 में राज्य में 20 प्रतिशत मतदाता बढ़े थे। ये जानकारी एसडीसी फाउंडेशन से सामने आई है।
ये भी पढें- किच्छा मे निर्दलीय Ajay Tiwari ने बिगाड़े सारे समीकरण
इन क्षेत्रों में हुई सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी
एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से भी राज्य के अलग-अलग पहलुओं और परिस्थितियों की स्थिति स्पष्ट होती है। वहीं, अगर आंकड़ों की बात करें तो उत्तराखंड में इस दशक में मतदाताओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। जिन सीटों पर मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है, वे सभी मैदानी सीटें हैं।
देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े हैं। पिछले 10 वर्षों में इस विधान सभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में 72 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। धर्मपुर के अलावा रुद्रपुर, डोईवाला, सहसपुर, कालाढूंगी, काशीपुर, रायपुर, किच्छा, भेल रानीपुर और ऋषिकेश की टॉप 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में सबसे ज्यादा, 41 प्रतिशत से 72 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हुई है।
.
10 साल में 30 percent बढ़े मतदाता
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2002 में उत्तराखंड में तकरीबन 52 लाख मतदाता थे। फिर 2012 में ये संख्या बढ़कर तकरीबन 63 लाख हो गई थी। फिर अब 2022 में मतदाताओं की संख्या 83 लाख के करीब पहुंच चुकी है। इस वृद्धि को अगर हम प्रतिशत में देखें तो साल 2002 से लेकर 2012 तक मतदाताओं की संख्या में 21 फीसदी इजाफा हुआ था, लेकिन 2012 के बाद से साल 2022 तक के आकड़ों को देखें तो प्रदेश में तकरीबन 30 percent मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।


