मुंबई, खबर संसार। संगीतकार जावेद अख्तर की ओर से दायर मानहानि केस में ऐक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुंबई की मेट्रोपॉलिटन अदालत ने कंगना (Kangana) के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। कंगना के खिलाफ यह वारंट मानहानि मामले में कोर्ट में पेश न होने की वजह से जारी हुआ है।
बता दें कि जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर टेलीविजन इंटरव्यू में कथित रूप से उनके खिलाफ मानहानि करने वाली और निराधार टिप्पणियां करने पर पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी।
पढ़ें चर्चित खबरें
जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में कहा था कि कंगना ने झूठा दावा किया कि उन्हें अख्तर ने ऋतिक रोशन से उनके कथित संबंध को लेकर चुप रहने की धमकी दी थी।
इसे भी पढ़े- हल्द्वानी में लगेंगे 21000 sodium lights
पढ़ें चर्चित खबरें
शिकायत में कहा गया है कि इससे अख्तर की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है। इस मामले में कंगना (Kangana) को पेश होने का आदेश दिया गया था लेकिन उनके ऐसा न करने पर वारंट जारी किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर टेलीविजन इंटरव्यू में कथित रूप से उनके खिलाफ मानहानि करने वाली और निराधार टिप्पणियां करने पर पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। अख्तर ने दावा किया कि पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टीवी इंटरव्यू में बॉलीवुड में ‘‘गुटबाजी” का उल्लेख करते हुए कंगना ने उनका नाम घसीटा था।
पढ़ें चर्चित खबरें
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कंगना ने झूठा दावा किया कि जावेद अख्तर ने ऋतिक रोशन से उनके कथित संबंध को लेकर चुप रहने की धमकी दी थी। शिकायत में कहा गया है कि इससे अख्तर की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है! अब इस मामले में कंगना रनौत (Kangana) आगे क्या कदम उठाती हैं।



























