नई दिल्ली, खबर संसार। Jio, Airtel और Vi को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल (BSNL) एक खास प्लान लेकर आया है। जिसमेंं उपभोक्ताओंं को खासा फायदा मिल रहा है।
इस प्लान की सबसे खास बात ये है कि जहां दूसरी कंपनियों Jio, Airtel और Vi के प्रीपेड प्लान में आपको 28 दिन या 56 दिनों के लिए रोज 1 जीबी डेटा मिलता है, बीएसएनएल के इस प्लान में आपको 60 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 1 जीबी डेटा मिलेगा।
पढ़ें चर्चित खबरें
इसे भी पढ़े- schemes का लाभ लाभार्थियों को तुरंत मिले: मुख्यमंत्री
बीएसएनएल (BSNL) के इस प्लान की कीमत Jio, Airtel जैसी बाकी कंपनियों से आधी है और वैलिडिटी के मामले में भी ये यूजर्स के लिए किफायती साबित होगा।
पढ़ें चर्चित खबरें
टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल इससे पहले भी ऐसे किफायती प्रीपेड प्लान लेकर आई जो सस्ते तो होते ही हैं, साथ ही इसमें कई बेनिफिट्स भी होते हैं। हालांकि यहां आपको ये भी बता दें कि बीएसएनएल का ये नया प्रीपेड प्लान केवल नए कनेक्शन के लिए ही उपलब्ध है।
अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 1 जीबी डेटा
BSNL के नए प्लान के लिए सिर्फ 108 रुपये का रीचार्ज कराना होगा और इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 1 जीबी डेटा की सुविधा मिलेगी। डेटा वैलिडिटी 60 दिनों तक होगी।
पढ़ें चर्चित खबरें
वहीं डेली डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद आपको इंटरनेट डाउनलोडिंग और अपलोडिंग स्पीड 80Kbps की मिलेगी। इस डेटा पैक में दिल्ली और मुंबई MTNL के नेटवर्क शामिल हैं। प्रीपेड प्लान में आपको 500 SMS भी मिलेंगे।
फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
































