मुबई, खबर संसार। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बीते दिनों उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ली थी। बावजूद इसके आशुतोष राणा इसकी चपेट में आ गए हैं।
कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी खुद आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में आशुतोष राणा हंसते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में बताया है। आशुतोष राणा ने अपनी यह तस्वीर अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर साझा की है।
पढ़ें चर्चित खबरें
सोशल मीडिया पर दी संक्रमण की जानकारी
आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने अपनी तस्वीर के पोस्ट में लिखा, ‘हमारा शरीर एक दुर्ग की भांति होता है उसमें नौ द्वार होते हैं, उन नौ द्वारों के भीतर विराजमान परम चेतना, उनकी रक्षा करने वाली शक्ति को दुर्गा कहा जाता है। आज भारतीय नव वर्ष आरम्भ हो रहा है, इसे चैत्र नवरात्र भी कहा जाता है, आज से नौ दिनों तक भारतवर्ष में जगतजननी मां दुर्गा का पूजन, हवन, स्मरण किया जाएगा। ताकि वे हमारी काया और चित्त को अधर्म से धर्म की ओर, स्वार्थ से परमार्थ की ओर, विषयाशक्ति से ब्रह्मशक्ति की ओर, विकार से संस्कार की ओर मोड़ने में सहायक हों।’
इसे भी पढ़े- Research में दावा छूने से नहीं फैलता है कारोना
पढ़ें चर्चित खबरें
अभिनेता ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘इस अत्यंत शुभ दिवस पर यदि आपको आपकी देह में पनप रहे विकार की जानकारी मिल जाए तो इससे शुभ कुछ हो ही नहीं सकता। यह जगतजननी की विशेष अनुकम्पा है कि मुझे आज बैठकी के दिन पता चला की मैं कोरोना ग्रस्त हो चुका हूं। मैं तत्काल ही इस विकार से मुक्त होने दिशा में बढ़ गया हूं, मुझे परमपूज्य गुरुदेव दद्दाजी की कृपा पर अखंड विश्वास है कि मैं शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।’
संपर्क में आए लोग अपनी जांच कराये
Ashutosh Rana ने आगे लिखा, ‘मैंने अपने संपूर्ण परिवार का टेस्ट भी करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट कल आ जाएगी। किंतु 7 अप्रेल के बाद अपने संपर्क में आए हुए सभी मित्रों, शुभचिंतकों, प्रशंसकों से निवेदन है कि वे भी निर्भय होकर अपनी जांच करवाएं। नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ मैं महादेव शिव और मातेश्वरी पार्वती से प्रार्थना करता हूँ कि वे आप सभी को स्वस्थ, प्रसन्न, सुखी, सुरक्षित रखते हुए दीर्घायु प्रदान करें, ताकि हमारा जीवन मात्र सफल ही नहीं सार्थक भी हो सके।’

























