खबर संसार नई दिल्ली। मेष- राशि वाले आज का दिन धैर्य पूर्वक निकालना होगा. जो टीचर हैं और अपने ज्ञान को और अपडेट करने की प्लानिंग कर रहें थे वह, आज से ही कोई कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं. सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है.
वृष- राशि वाले आज महादेव की आराधना से दिन की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा. पालतू जानवरों को रोटी, ब्रेड आदि खिलाएं. कार्य से संबंधित कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इस ओर सावधान रहें. जिन लोगों ने नया व्यापार शुरू किया है उनको नई चुनौतियां मिलेगी, खासकर कानून से संबंधित चीजों को लेकर सचेत रहना होगा
मिथुन-राशि वाले आज के दिन क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह है, ऐसे में धार्मिक कार्यों में भाग लें, संभव हो तो प्रभु की सेवा करें. जो लोग सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं वह प्रयासों में कमी न करें. यदि आप बिज़नेस स्टार्ट करने का प्लान कर रहें हैं, तो सोच-समझ कर प्लानिंग करें
कर्क-राशि वाले आज के दिन हड़बड़ाहट में आकर आप कार्य बिगाड़ भी सकते हैं, ऐसे में कार्य की सूची तैयार कर श्रीगणेश करें. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को गम्भीरतापूर्वक अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पालन करना चाहिए.
सिंह-राशि वाले आज के दिन एक और विशेष बात पर ध्यान देने वाली है- जैसे धन का निवेश सोच-समझ करें, और दूसरों से कम्युनिकेशन गैप न करें. कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों को कठोर मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी, ऐसे में कुछ बेहतर करने के लिए स्वयं को अपडेट करना होगा.
कन्या- आज के दिन मैनेजमेंट क्वालिटी को प्रखर बनाना होगा. सिक्के की तरह खनक कर अपने हुनर को सबके सामने रखने का समय है. बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें नहीं तो किसी बात पर तना-तनी होने की भी आशंका है
तुला-राशि वाले आज के दिन काम को लेकर आपकी सक्रियता बढ़ेगी, रुके हुए कार्य भी बनते नजर आ रहें हैं, तो वहीं दूसरी ओर सोशल नेटवर्क पर भी ध्यान देते रहना होगा. कार्यक्षेत्र में नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, साथ ही दूसरों पर अधिक विश्वास आपको परेशानी में डाल सकती है
वृश्चिक-राशि वाले आज के दिन लक्ष्यों तक पहुंचने में सफलता मिलेगी, इसलिए इस ओर आपको जोर शोर से लगना होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है. ऑफिस में आपकी गिनती वरिष्ठों की श्रेणी में आती है, तो इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी को भी सलाह देते समय उसको परख अवश्य लें, अन्यथा बात आप पर आ सकती है. जो व्यापारी विदेशी कंपनियों का उत्पाद खरीदते व बेचते हैं
धनु-राशि वाले आज के दिन काम से फ्री होकर थोड़ी देर मेडिटेशन करना चाहिए, वर्तमान में ऑफिस की परिस्थितियों में सुधार होगा और आपके हित में कार्य बनेंगे, साथ ही सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति भी होगी. बिज़नेस में मुनाफा आपने सोच रखा है उससे कम प्राप्त होने की आशंका है. युवाओं को विवादों में नहीं फंसना चाहिए
मकर-राशि वाले आज के दिन कार्यों में आ रहें, अवरोध दूर होंगे. जिससे मन में शांति और सकारात्मक विचार आएंगे. आज दिमाग कुछ लग्जरी को ओर आकर्षित होगा. ऑफिस के कार्य में परफेक्शन लाने की कोशिश करेंगे तो निस्संदेह लाभ देखने को मिलेगा, साथ ही आपके अधिकारों में भी वृद्धि की संभावना है.
कुम्भ- राशि वाले आज के दिन कर्म करने से पीछे नहीं हटना है, तो वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारियों का भार बढ़ने पर क्रोधित न हो. ऑफिस की बात करें तो दूसरे के वाद-विवादों में न पड़े नहीं तो उनके विवादों के चलते आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है. इधर की बात उधर करने वालों को से भी दूरी बनाए रखनी होगी.
मीन-राशि वाले आज के दिन प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. वरिष्ठों का मान-सम्मान आपके लिए अति आवश्यक है. ऑफिस में आपसी विश्वास में कमी देखने को मिलेगी, साथ ही सहकर्मियों एवं उच्चाधिकारियों से व्यवहार करते समय ध्यान रखने की आवश्यकता है, नहीं तो अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है. कपड़े का व्यापार करने वालों का दिन शुभ है.



