लखनऊ, खबर संसार। यूपी की योगी सरकार लखपति किसानों का राशन कार्ड (ration card) निरस्त करने जा रही है। सरकार ने इसके पीछे यह कारण बता रही है कि राशन कार्ड के सही पात्रो को खाद्यान्न योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण आपात्र राशन कार्ड धारकों की शासन स्तर से ही मॉनिटरिंग की जा रही है।
जिसके बाद सरकार की ओर से लखपति किसानो की जिला स्तर पर सूची भेजी गई है। इस सूची में सप्लाई विभाग दो लाख से अधिक आय वाले किसानों को चिन्हित करेगी और इनमें 1739 किसानों का सत्यापन किया जायेगा। इसके बाद उनके कार्ड को निरस्त कर नये राशन कार्ड (ration card) बनवाये जायेंगे।
4000 नए राशन कार्ड के आवेदन लंबित
सप्लाई विभाग के मुताबिक, जिले में लगभग 4000 नए राशन कार्ड के आवेदन लंबित हैं। जो पुराने कार्ड निरस्त होने के बाद ही बन सकेंगे। हाल में ही शासन ने 1739 ऐसे किसानों की सूची भेजी है और उन्होंने दो लाख रुपये से अधिक का धान सरकारी केन्द्रों पर बेचा था। जबकि राशन कार्ड में एक लाख से ऊपरी आय नहीं होनी चाहिये।
इसे भी पढ़े-Joe Biden ने कहा अमेरिकियों पर तालिबान ने किया हमला तो अंजाम बुरा होगा
सरकार का मानना है कि यह किसान लखपति है और इनके राशन कार्ड (ration card) का सत्यापन कर निरस्त करने की कार्रवाई की जाये तो नये कार्ड बनाये जा सकते है। वहीं सप्लाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई सालों से कार्डो का सत्यापन नहीं हुआ है। जबकी कई कार्ड आपात्र घोषित हो सकते है। सत्यापन में ऐसे लोगों को चिन्हित किया जायेगा। जिनकी आये दो लाख रुपये से अधिक है।
डीएसओ नीरज सिंह ने बताया, शासन ने दो लाख से अधिक के धान बेचने वाले किसानों की सूची भेजी है। उन किसानों का सत्यापन राशन कार्ड (ration card) से किया जाएगा। सत्यापन में किसान संपन्न पाये जाने पर कार्ड निरस्त कर लंबित आवेदनों को स्वीकृति दी जायेगी।
फेसबुक से जुड़ने के लिए किलक करें


