वॉशिंगटन, खबर संसार। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने तालिबान को चेतावनी देते हुए अपने हर नागरिक को सुरक्षित बाहर निकालने का वादा किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिका की मदद करने वाले अफगानियों का भी ख्याल रखा जाएगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि हर एक अमेरिकी नागरिक जो अफगानिस्तान से वापसी चाहता है उसको वापस लाया जाएगा। साथ ही हम अफगान के लोगों को भी वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान में 20 साल तक जंग के दौरान हमारा साथ दिया।
पढ़ें चर्चित खबरें
Afghan में हैं 6000 सैनिक
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने बताया कि अफगानिस्तान से सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए 6,000 सैनिक मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हम 14 अगस्त के बाद से अब तक 9,000 लोगों को अफगानिस्तान से सुरक्षित वापस ला चुके हैं। जबकि जुलाई के अंत से अब तक लगभग 14,000 लोगों को वहां से बाहर निकाला गया है। पिछले 24 घंटों में वहां से अमेरिकी सेना की निगरानी में 11 चार्टर्ड फ्लाइट रवाना की गई हैं।
इसे भी पढ़े-बिकिनी पहनकर Janhvi Kapoor ने निकाला संतरेे का जूस, विडियों हुआ वायरल
पढ़ें चर्चित खबरें
‘मैं नहीं जानता नतीजा क्या होगा’
Joe Biden ने शुक्रवार को कहा, ‘अफगान से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान बेहद जोखिम भरा है और इसका अंतिम नतीजा क्या होगा ये कहा नहीं जा सकता। मैं इस संबंध में लगातार बातचीत कर रहा हूं, हम किसी भी कीमत पर अपने नागरिकों को कुछ नहीं होने देंगे। जो भी नागरिक वापस आना चाहता है, हम उसे घर लेकर आएंगे. हम उन अफगानियों की भी मदद करेंगे, जिन्होंने पिछले 20 सालों तक हमारा साथ दिया’।
Airlift पर कही ये बात
यूएस प्रेसिडेंट ने कहा कि हमने दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है और ये इतिहास के सबसे बड़े और सबसे कठिन एयरलिफ्ट में से एक है। जब हमारा रेस्क्यू मिशन खत्म हो जाएगा, हम अपनी सेना को पूरी तरह से वहां से हटा लेंगे। बाइडेन (Joe Biden) ने कहा कि उन्होंने तालिबान को स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी भी अमेरिकी नागरिक या सैनिक को नुकसान पहुंचाया, तो अंजाम भयानक होंगे।


























