खबर संसार, नई दिल्ली: अमेरिकी soldiers ने छोड़ा अफगानिस्तान, ताबिलबान के कब्जे में अफगान, अमेरिका ने अपने तय समय सीमा आखिरी डेडलाइन के पहले ही सोमवार देर रात 30 अगस्त को अफगानिस्तान छोड़ दिया। अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपना पूरा soldiers बल वापस बुला लिया। अफगानिस्तान पर अब तालिबान का पूर्ण कब्जा हो गया। अफगानिस्तान पर पूर्ण कब्जा होते ही तालिबानियों ने हवा में गोलियां चलाकर अपनी जीत का जश्न मनाया। अमेरिकी soldiers वापसी की जानकारी स्वयं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी। कहा कि अब अफगानिस्तान में हमारी 20 साल की सैन्य उपस्थिति समाप्त हो गई है।
अमेरिकी soldiers की मौजूदगी समाप्त, अफगानिस्तान अब पूर्ण स्वतंत्र देश: मुजाहिद
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने मंगलवार सुबह कहा कि सभी अमेरिकी सैनिक काबुल हवाईअड्डे को छोड़कर चले गए है, अब हमारा देश पूर्णरूप से स्वतंत्र है। अमेरिका ने तय समय-सीमा से पहले अपने सैनिकों की वापसी की पुष्टि की है, जिसके साथ ही, इस युद्धग्रस्त देश में करीब 20 साल की अमेरिकी soldiers की मौजूदगी समाप्त हो गई है। आपको बता दें कि दरअसल तालिबान साल 1996 से 2001 के बीच भी अफगानिस्तान पर राज कर चुका है।
ये भी पढ़ें- 24-36 घंटों में Kabul में हो सकता है एक और आतंकी हमला-अमेरिका
काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात तालिबान के लड़ाके शेरजाद ने कहा कि आखिरी पांच विमान रवाना हो गए हैं और अब यह अभियान समाप्त हो गया है। अपनी खुशी बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है… हमारे 20 साल का बलिदान काम आया। अफगानिस्तान अब अमेरिकी सेना से मुक्त हो गया है।
अफगानिस्तान में 20 साल का अमेरिकी मिशन का अंत
अमेरिका सेंट्रल कमान के जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने भी वाशिंगटन में अभियान सम्पन्न होने की घोषणा की और बताया कि काबुल हवाईअड्डे से देर रात सोमवार को 3ः29 मिनट (ईस्टर्न टाइम जोन) पर आखिरी विमानों ने उड़ान भरी।


