नई दिल्ली, खबर संसार। अमेरिका ने अफगानिस्तान (Kabul ) में अगले 24-36 घंटों में एक और आतंकी हमले की चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि काबुल एयरपोर्ट पर एक और आतंकी हमला हो सकता है।
उनका कहना है कि वहां तैनात कमांडरों ने उन्हें इस हमले की जानकारी दी है। अफगानिस्तान में हालात बहुत ही खरतनाक हैं। एयपोर्ट पर कभी भी हमला हो सकता है। Kabul
बाइनडेन ने बताया कि उन्होंने आज सुबह ही अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम और अफगानिस्तान (Kabul) में तैनात कमांडरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मैंने अपने सैनिकों और नागरिकों पर हमला करने वालों को ढूढ़ने के आदेश दिए हैं। पिछली रात अफगानिस्तान में आतंकी संगठन आईएसआईएस के ठिकानों पर बमबारी भी की गई। इस पर भी बैठक में चर्चा हुई।
आतंकियों को ढूंढ-ढूंढ के मारा जाएगा- बाइडेन
उन्होंने कहा कि ये हमला आखिरी नहीं था। हमारे नागरिकों को मारने वालों को ढूंढ-ढूंढ के मारा जाएगा। हम इन आतंकियों को करारा जवाब देंगे इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने हमले में मारे गए अपने 13 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि अमेरिका के मूल्यों को बरकरार रखतने हुए इन सैनिकों ने बलिदान दिया है। Kabul
इसे भी पढ़े-नाबालिक ने social media पर पोस्ट की न्यूड सेल्फी, माता- पिता को आया अटैक
अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उनका कहना है कि एक विशिष्ट, विश्वसनीय खतरे के कारण, दक्षिण (एयरपोर्ट सर्कल) सहित काबुल हवाई अड्डे के आसपास के सभी अमेरिकी नागरिकों, पंजशीर पेट्रोल स्टेशन के पास आंतरिक और गेट के नए मंत्रालय को तुरंत हवाई अड्डे के क्षेत्र को छोड़ देना चाहिए।
बताते चले कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित हवाई अड्डे के पास रविवार को फिर 2 धमाके हुए। ये धमाके अमरीका के ड्रोन हमलों के कारण हुए। हमले में एक ही परिवार के बच्चों, महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। दूसरे ड्रोन हमले में हवाई अड्डे के बाहर विस्फोटक से भरी कार को निशाना बनाया गया। इसमें कार सवार आतंकी सहित 13 आतंकी मारे गए।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एक ड्रोन निशाने से चूककर काबुल हवाई अड्डे के निकट स्थित ख्वाजा बुगरा आवासीय इलाके पर गिरा। समाचार एजैंसी स्पुतनिक के अनुसार ड्रोन राजधानी में एक इमारत से टकराया जिसमें परिवार मारा गया। ड्रोन हमलों को लेकर अमरीका की रक्षा केंद्रीय कमान का कहना है कि काबुल में ये एयर स्ट्राइक आत्मरक्षा में की गईं तथा इनसे आईएस के वाहनों को तबाह किया गया।


