HomeNationalइस बाजार में भिंडी बिक रही 500 से 600 रूपये प्रतिकिलो

इस बाजार में भिंडी बिक रही 500 से 600 रूपये प्रतिकिलो

खबर संसार, भोपाल: इस बाजार में भिंडी बिक रही 500 से 600 रूपये प्रतिकिलो, किसानों के लिए खेती भी बिजनेस बन चुकी है। ज्यादा कमाई के लिए छोटे किसान उसी फसल को उगाते हैं, जिसमें उनको ज्यादा कमाई हो। केन्द्र सरकार भी किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए हर रोज नया प्रयास कर रही है।

ऐसे में ताजा मध्य प्रदेश के भोपाल से आ रहा है। जिसमें एक किसान को भिंडी ने मालामाल कर दिया है। बाजार में उस किसान की भिंडी 500 से 600 रूपये प्रतिकिलो में बिक रही है। जिससे उसकी बंपर कमाई हो रही है।

2400 रूपये प्रतिकिलो लाल भिंडी के बीज

भोपाल के खजूरी कलां के रहने वाले किसान मिश्रीलाल ने अपने खेत में लाल भिंडी की फसल लगाई है। लाल भिंडी अपने आप में काफी अनूठी और स्वादिष्ट भी है। वह बताते हैं कि एक बार वह बनारस के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेजिटेबल रिसर्च सेंटर में उन्होंने लाल भिंडी से जुड़ी जानकारी ली। और वहां से वह एक किलो लाल भिंडी का बीज ले आए। जिसकी कीमत 2400 रूपये प्रतिकिलो थी।

ये भी पढें-कोरोना वैक्सीन 6 month के बाद ही बेअसर!, बढ़ी चिंता

700 से 800 रूपये प्रतिकिलो 

वहां से आने के बाद उन्होने जुलाई माह में आधे एकड़ में लाल भिंडी की फसल लगाई है। हरी भिंडी की तुलना में लाल भिंडी की फसल भी 45 से 50 दिन में ही तैयार हो जाती है। लाल भिंडी के प्रति पौधे में लगभग 40 से 50 भिंडी तक पैदा होती है। और प्रति एक एकड़ 50 से 60 क्विंटल तक उत्पादन किया जाता है। जो 500 से 600 रूपये प्रतिकिलो में बिक रही है।

स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद

हरे रंग की सब्जियों में क्लोरोफिल पाया जाता है, इसलिए जिसे कीटो को ये पसंद करते हैं। इस भिंडी का रंग लाल होने से उसे यह कीट नहीं लगते दूसरी खास बात यह है कि इसमें एंथोसाइनिन नाम का खास तत्व पाया जाता है, जो गर्भवती महिलाओं, बच्चों के मानसिक विकास और स्किन (त्वचा) के लिए बेहद उपयोगी है। लाल भिंडी में आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट तत्व इसे हार्ट के लिए उपयोगी बना बनाते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को रोकने में मदद मिलती है। कुल मिलाकर यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है।

लाल भिंडी हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। मिश्रीलाल बताते हैं कि न्यूट्रिशियन और हेल्थ के नजरिए से ये लाल भिंडी बड़े मॉल्स और सुपर मार्केट में यह आसानी से बिक जाएगी। मॉल में इसकी कीमत लगभग से 500 से 600 रुपए प्रति किलो है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.