HomeUttar Pradeshसेना भर्ती के नाम पर 20 thousand की ठगी, तीन गिरफ्तार

सेना भर्ती के नाम पर 20 thousand की ठगी, तीन गिरफ्तार

खबर संसार, बरेली: सेना भर्ती के नाम पर 20 thousand की ठगी, तीन गिरफ्तार, बरेली में सेना भर्ती के नाम पर ठगों ने एक युवक को अपने जाल में फंसाकर 20 thousand ठग लिए। युवक बांदा जिले का बताया जा रहा है। जिसकी शिकातय पीडि़त ने आर्मी इंटेलिजेंस से की। जिसके बाद इंटेलिजेंस और पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कि इस गिरोह में कितने लोग शामिल है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह सेना में भर्ती होने आये लोगों से मोबाइल नंबर ले लेते हैं। और फिर सेना में भर्ती होने के नाम पर रूपये ठग लेते हैं।

यह भी पढे – Kapoor के फायदे जान, रह जाएंगे हैरान

बांदा का रहने वाले युवक से ठगे 20 thousand

एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया कि बांदा जिले के लवलेश कुमार यादव बरेली में सेना भर्ती होने के लिए आया था। सेना भर्ती के दौरान तीन लोगों से उसकी मुलाकात हुई। फिर इन लोगों ने पीडि़त से कहा कि उनकी सेना में अच्छी खासी पहचान है। जिसके चलते वह उसे सेना में भर्ती करवा देंगे। इसके लिए उन्हें 20 thousand देने होंगे। और फिर उन्होंने उस युवक से 20 thousand अपने खाते में डलवा लिये। जब सेना में लवलेश का सिलेक्शन नहीं हुआ तो उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद लवलेश ने बरेली शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई।

तीन ठग गिरफ्तार

पुलिस ने ठग महेन्द्रपाल, राहुल शर्मा और शुभम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में ठगों ने बताया कि हम लोग सेना भर्ती केंद्र के आस पास भर्ती देखने आये अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर लेते थे और फिर फोन पर भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी करते थे। हम लोगों की सेना में कोई जान पहचान नहीं है और न ही हम लोगों ने अब तक किसी को सेना में भर्ती कराया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.