कोलकाता, खबर संसार। बीजेपी (BJP) सांसद दिलीप घोष ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया की यह हमला भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के दौरान एक रैली में हुआ।
इस दौरान टीएमसी और बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट भी हुई है। इसके अलावा टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दिलीप घोष के खिलाफ नारेबाजी की और धोखा-मुक्की भी की गई।
किसी भी हाल में चुनाव जीतना चाहती ही टीएमसी-दिलीप घोष
दिलीप घोष ने कहा कि प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुझपर हमला किया उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी की और टीएमसी किसी भी हाल में चुनाव जीतना चाहती है।
चुनाव मैदान में ममता बनर्जी?
बता दें कि भवानीपुर विधान सभा सीट पर 30 सितंबर वोटिंग होनी है और आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। भवानीपुर उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ओर से ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। जबकि बीजेपी ने वकील प्रियंका टिबरेवाल को उतारा है। (BJP)
इसे भी पढ़े-kisano द्वारा भारत बंद के आहवान से दिल्ली गुरुग्राम नोएडा डीएनडी पर बुरा हाल
ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बने रहने के लिए इस चुनाव में जीत जरूरी है, क्योंकि इस साल मई में आए पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के नतीजों में उन्हें नंदीग्राम सीट से हार का सामना करना पड़ा था। (BJP)



