नई दिल्ली, खबर संसार। रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी को लेकर एक एैसी खबर आ रही है जिससे पूरे विश्व में हड़कम्प मच गया है। स्पूतनिक-वी (Sputnik v vaccine) वैक्सीन लेने वाले पुरुषों में एड्स (HIV) होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
अफ्रीकी देश नामीबिया (Namibia) ने रूस (Russia) के कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक वी (Sputnik v vaccine) के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ऐसा उसने पड़ोसी देश दक्षिण अफ्रीका (South Africa) द्वारा उठाई गई चिंताओं के बाद किया है।
स्पूतनिक-वी में एडेनोवायरस टाइप 5 वेक्टर
नामीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कहा गया कि दक्षिण अफ्रीका के फैसले के बाद उनकी सरकार ने भी तत्काल प्रभाव से इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। जब तक कि WHO द्वारा इसे आपातकालीन उपयोग के लिए इजाजत नहीं मिल जाती है।
इसके पीछे दवा नियामक ने कहा है कि कुछ शोधों से यह पता लगता है कि स्पूतनिक-वी (Sputnik v vaccine) में एडेनोवायरस टाइप 5 वेक्टर है, जिसके इस्तेमाल से पुरुषों में एचाईवी होने की आशंका बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़े-दिव्यांग नाबालिक से Physiotherapist एक साल से कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार
स्पूतनिक-वी वैक्सीन को विकसित करने वाले जमेलिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने हालांकि इस फैसले पर नाखुशी जाहिर की है. इंस्टीट्यूट ने कहा है कि नामीबिया का फैसला किसी साइंटिफिक एविडेंस या रिसर्च पर आधारित नहीं है। दक्षिण अफ्रीकी नियामक SAHPRA ने फैसला लिया है कि वह अपने देश में स्पूतनिक-वी के आपात इस्तेमाल को मंजूरी नहीं देगा।
इसके पीछे दवा नियामक ने कहा है कि कुछ शोधों से यह पता लगता है कि स्पूतनिक-वी में एडेनोवायरस टाइप 5 वेक्टर है, जिसके इस्तेमाल से पुरुषों में एचाईवी होने की आशंका बढ़ जाती है।



