खबर संसार, नई दिल्ली: महिला टीचर ने 14 वर्षीय छात्र से बनाए Physical relationship, कहा गया है कि गुरू व शिष्य का रिश्ता बड़ा ही पवित्र होता है। लेकिन समय के साथ सब कुछ बदल चुका है। मामला चंडीगढ़ क्षेत्र से आ रहा है, जहां एक महिला ट्यूटर ने अपने ही 14 वर्षीय छात्र से Physical relationship बनाने को मजबूर करती थी। जिसके बाद छात्र ने महिला टीचर के पास पढ़ाई के लिए जाने से इनकार किया, तो अभिभावकों ने पूछताछ की तो छात्र ने सब कुछ बता दिया। जिसके बाद अभिभावकों ने सेक्टर-31 के थाने में शिकायत दर्ज करवाई और फिर महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढें- यूपी चुनाव 2022 फतह करने के लिए मायावती ने बनाया ये master plan
8 महीने तक जबरन बनाए Physical relationship
पुलिस जांच में मामला सामने आया कि उक्त महिला टीचर ने 14 साल के छात्र के साथ जबरन 8 महीने तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके लिए छात्र पर तरह-तरह के दबाव डाले गए। चंडीगढ़ के राम दरबार में रहने वाली एक महिला टीचर को कोर्ट ने 10 साल की सजा इसलिए सुनाई कि उसने किशोर छात्र से जबरन Physical relationship बनाए। कोर्ट ने किशोर के साथ जबरन Physical relationship बनाने के जुर्म महिला टीचर पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बताते चलें कि साल 2018 में सेक्टर-31 की थाना पुलिस ने आरोपी महिला ट्यूटर के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की थी। उस समय महिला ट्यूटर की उम्र 34 साल थी।
छात्र के अभिभावकों ने लगाया था ये आरोप
अभिभावकों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि महिला टीचर उनके बच्चे से रात में फोन पर अश्लील चैटिंग भी करती है। परिवार को पहले लगा कि टीचर रूटीन में पढ़ाई को लेकर मैसेज करती होगी। लेकिन वह ऐसा नहीं करती थी, बल्कि अश्लील चैटिंग करती थी।



