खबर संसार, मुरादाबाद : डाॅक्टरों ने युवक को किया मृत घोषित, mortuary में हुआ जिंदा, मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां हादसे में घायल एक युवक को मृत घोषित कर डॉक्टरों ने मोर्चरी भेज दिया गया। mortuary पहुंचते ही फिर उसकी सांसे चलने लगी। तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। युवक को दोबारा इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया।
ये भी पढें- कच्चे तेल के rate में गिरावट, गिर सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के हजरतनगर गढ़ी थाना इलाके के पोटा बराही गांव की है जहां एक युवक श्री केश सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसके बाद उस युवक को एक निजी साईं अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत न सुधरने के बाद कांठ रोड स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। और फिर उसे सरकारी अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। जहा पर डाॅक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद युवके क शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
mortuary में चल रही थीं युवक की सांसे
सात घंटे बाद जब पुलिस पंचनामा को मोर्चरी पहुंची तो देखा कि युवक की सांसे चल रही हैं, जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। और परिजनों में खुशी का माहौल छा गया। इस बात की जानकारी वहां मौजूद परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को दी। मॉर्चुरी पहुंचे डॉक्टर ने उसका चेकअप किया और जिंदा होने की पुष्टि की। और फिर दोबारा अस्पताल में उसका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल पूरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
डाॅक्टरों ने दी ये सफाई
श्रीकेश के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर्स और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कहना डॉक्टर द्वारा मरीज को सही से चेक किया गया था जिसमें मरीज मृत डॉक्टर के द्वारा घोषित किया गया। ऐसे में मरीज का पहले निजी अस्पतालों में इलाज चला है उसको इनक्यूबेटर दिया गया था। ऐसे में रेयर टू रेयरेस्ट केस में मरीज की सांसें दोबारा चल जाती हैं।
