खबर संसार, नई दिल्ली : कच्चे तेल के rate में गिरावट, गिर सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते देश में लगातार डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ रहे थे। इधर कुछ दिनों से ये दाम स्थित बने हुए हैं। लगातार 17वें दिन तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बीच राहत भरी खबर आ रही है कि कच्चे तेल के rate में 3 फीसदी गिरवाट के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार मेें कच्चे तेल के गिरावट के चलते 86 डालर प्रति बैरल से गिरकर अब 78.89 डाॅलर प्रति बैरल से नीचे आ गईं हैं।
17वें दिन नहीं हुए तेले के rate बदलाव
यहां बताते चलें कि सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने आज रविवार को लगातार 17वें दिन तेल की rate में कोई बदलाव नहीं किया. इससे पहले 4 नवंबर को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी ताकि दरों को रिकॉर्ड-उच्च स्तर से थोड़ा नीचे लाया जा सके। कच्चे तेल दाम गिरने से पेट्रोल-डीजल के दामों गिरावट आ सकती है।
ये भी पढें- पर्स के लुटेरे पुलिस ने दो घंटे में दबोचे!
भारत की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.87 रुपये प्रति लीटर व डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर हैं। और मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये तो डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट दरों में कटौती की घोषणा की, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
ऐसे चेक करें आज तेल के नए दाम
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप ैडै के जरिए भी जान सकते हैं । (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं।
