खबर संसार, बेंगलूरू : Five minutes में भूंकप के दो झटके, लोग घरों से बाहर भागे, कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले में आज सुबह बुधवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप का एहसास होने के बाद घबराये लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। ये भूकंप सुबह करीब सात बजकर नौ मिनट पर Five minutes के अंदर भूकंप के दो झटके लगे। जिससे लोग दहशत में आ गए। लेकिन राहत की बात ये रही कि इस भूकंप से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
ये भी पढें- चाय वाले ने खरीदा Mobile, तो बग्गी पर बैठकर गाजे-बाजे के साथ पहुंचा घर
सुबह Five minutes में लगे भूकंप के दो झटके
मिली जानकारी के अनुसार बेंगलूरू से 70 किमी दूर चिक्कबल्लापुर क्षेत्र में भूकंप के बाद राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र का कहना है कि पहला झटका 2.9 तीव्रता का आया। इसके बाद दूसरा झटका 3.0 तीव्रता का आया। एनसीएस के अनुसार,Five minutes के अंदर पहला भूकंप सुबह करीब 7.09 बजे और दूसरा सुबह 7.14 बजे आया। भूकंप शेट्टीगेरे गांव के बिसेगारहल्ली में महसूस किया गया। चिंतामणि और मांडिकल तालुक के गांवों ने भी भूकंप का अनुभव किया। चिक्कबल्लापुर जिले के बागपल्ली तालुक में आखिरी बार 2018 में 3.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।



