खबर संसार, शिवपुरी : चाय वाले ने खरीदा Mobile, तो बग्गी पर बैठकर गाजे-बाजे के साथ पहुंचा घर, एक चाय बेचने वाले दुकनदार ने पहली बार मोबाइल खरीदने के बाद इतना खुश हुआ कि वह बग्गी पर बैठकर गाजे-बाजे के साथ ढोल बजाते नाचते गाते अपने घर पहुंचा। साथ उसकी बेटी भी बग्गी पर बैठी थी। चाय बेचने वाले दुकानदार ने बेटी के कहने पर 12,500 रूपये में ये Mobile, EMI पर खरीदा है।
ये भी पढें- एक्शन मोड में नए एसपी सिटी
EMI पर खरीदा है Mobile
मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शिवपुरी कस्बे में चाय बचने वाले मुरारी कुशवाहा जो कि शराब पीते हैं। उन्होंने अपनी बेटी की ख्वाईश पूरी करने के लिए एक नया मोबाइल फोन 12,500 रूपये में खरीदा वह भी EMI पर। इस दिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने ढोल, गाजे-बाजे के साथ अपनी बेटी को बग्गी में बिठाकर नाचते-गाते, शहनाई बजाते Mobile को दुकान से लेकर आया। उसके बाद उसने अपने दोस्तों को घर पर पार्टी भी दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
A tea seller celebrated buying a mobile phone worth Rs 12,500 and took it to his home amid beating of drums and playing of DJ music in Shivpuri district of Madhya Pradesh.https://t.co/FD2AdcxZaS pic.twitter.com/XqR6JQu5cM
— Vishal Yadav (@vishal_yadav624) December 21, 2021
बेटी के कहने पर खरीदा Mobile
जब मुरारी कुशवाहा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरे घर में पहली बार Mobile फोन आया मेरी पाचं साल की बच्ची पिछले दो वर्षों से से बोल रही थी कि पापा आप शराब बहुत पीते हो, पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपका शराब पीना मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। आप शराब नहीं पियोगे तो कम कम पैसे बचेंगे उससे मुझे एक मोबाइल फोन दिलवा दो। पैसे कम होने के कारण बच्ची की इच्छा पूरी करने के लिए मोबाइल ईएमआई पर पर लिया है।
