जसपुर, खबर संसार। जिला मजिस्ट्रेट एंव जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह ने मय सुरक्षाबलों व प्रशानिक अमले के साथ शहर में फ्लैगमार्च किया। फ्लैगमार्च की शुरुआत सुभाष चैक से की गई जोकि मैन बाजार, ठाकुर मंदिर, गाँधी पार्क, ठाकुरद्वारा बस स्टैंड, पट्टी चैहान, सरकारी अस्पताल जीजीआईसी रॉड होते हुए शहर की प्रमुख गलियों में किया गया।
जिलाधिकारी श्री पन्त ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को भय रहित माहौल में स्वतन्त्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होेने कहा कि आने वाले दिनों में जनपद के अन्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च किया जायेगा।
पढ़ें चर्चित खबरें
इसे भी पढ़े−UIDAI के एक टवीट से करोड़ों लाेगों के आधार हुए अमान्य, जाने क्या है आदेश
लाेग निर्भीक होकर मतदान करें
जिलाधिकार ने जनता से बिना किसी प्रलोभन व दबाव के स्वतंत्र रूप से मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि जिला प्रशाासन हर हाल में स्वतंत्र निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्भीक और व्यवस्थित रूप से विधानसभा चुनाव 2022 को संपादित करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सभी निर्भीक होकर मतदान करें।
पढ़ें चर्चित खबरें
उन्होंने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान के दौरान भी कोविड-19 की गाईड लाइन का अनुपालन किया जाएगा तथा बूथों पर नागरिकों की सामाजिक दूरी, हैंड सेनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी से मतदान हेतु भी मास्क पहनकर आने की अपील की।
जनपद में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबल मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह से बाधा पहुंचाने वाले संभावित व्यक्तियों, अराजक तत्वों, किसी भी तरह के पूर्व के आपराधिक कृत्यों में संलग्न व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है और इसके साथ ही लाइसेंसधारियों के शस्त्रों को भी जमा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबल मौजूद है।
पढ़ें चर्चित खबरें
अन्तराजीय सीमा से सट्टा होने के कारण जसपुर थाना बॉर्डर का है इसलिए यहां पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस को और अधिक सतर्क किया गया है । विधानसभा चुनाव निर्भीक, निपक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न के लिए एसएसबी एवं बीएसएफ के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को बिना डरे मतदान करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों एवं समाज में झूठी अफवाहे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
आदर्श आचार संहिता के चलते जनपद में धारा 144 लागू है इस दौरान अराजक तत्वों द्वारा क्षेत्र का वातावरण एवं शांति भंग करने कब प्रयास किया गया तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने नगर वासियों से चुनाव में शांति बनाये रखने की अपील की। इसके साथ ही जिलाधिकारी व एसएसपी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जीजीआईसी में बने बूथों का निरीक्षण किया व महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
पढ़ें चर्चित खबरें
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें































