HomeNationalदेश में 24 घंटे में आए काेरोना के 3 लाख से ज्यादा...

देश में 24 घंटे में आए काेरोना के 3 लाख से ज्यादा मामले, 491 लोगों की मौत

नई दिल्ली, खबर संसार। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है और पिछले 24 घंटे में देश में 3 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोविड-19 की तीसरी लहर के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) 3 लाख 17 हजार 532 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान महामारी की वजह से 491 लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़े−भाजपा ने 59 उम्मीदवारों के नाम किए घाेषित नैनीताल से सरिता आर्य भाजपा की प्रत्याशी

देश में 8 महीने बाद कोविड-19 के नए संक्रमितों (Covid-19 New Cases) का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंचा है। इससे पहले कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान 15 मई 2021 को 3.11 लाख नए केस मिले थे।

24 घंटे में 2.23 लाख लोग हुए हैं ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर में 2 लाख 23 हजार 990 लोग कोविड-19 महामारी से ठीक भी हुए हैं, हालांकि एक्टिव केस की संख्या में 91 हजार 519 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस की संख्या (Coronavirus Active Case in India) बढ़कर 19 लाख 24 हजार 51 हो गई है।

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही पॉजिटिविटी रेट यानी संक्रमण दर भी 16 प्रतिशत से ऊपर निकल गई है। देश में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 16.41 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 16.06 प्रतिशत हो गई।

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) के मामले भी बढ़कर 9 हजार के पार चले गए हैं और पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 9287 नए मामले सामने आए हैं। इसमें कल की तुलना में 3.63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.