खबर संसार, नई दिल्ली : यूक्रेन के बाद अब moldova पर हमला करने की तैयारी में रूस!, दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर आ खड़ी हुई है, लेकिन रूस मानने को तैयार नहीं है। रूस और यूके्रन में लगातार जंग जारी है। हर ओर तबाही मची हुई है लोगों में दहशत का माहौल है। ऐसा लगता है कि रूस यूके्रन को तबाह करके ही मानेगा। इस बीच बेलारूस से एक बड़ी खबर लीक हो गई कि अब रूस जल्द ही moldova पर हमला करने की तैयारी में है।
ये भी पढें- जाने क्यों यूक्रेन के खारकीव से रूस की तरफ जा रहे है 1700 भारतीय छात्र
रूस का अगला टारगेट moldova
मिली जानकारी के अनुसार बात के रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन की तो वह अभी रूकने वाले नहीं हैं। यूक्रेन के बाद उनका टारगेट moldova है। जहां पर वह जल्द ही हमला कर सकते हैं। इस बात की जानकारी बेलारूस से मिली। बेलारूस के राष्ट्रपति और पुतिन के करीबी शासक अलेक्जेंडर लुकाशेंको की अपने अधिकारियों के साथ हो रही बातचीत का एक अंश लीक हो गया है।
इसमें वे रूस के एक प्लान का जिक्र कर रहे हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन के बाद रूस का अगला टारगेट पड़ोसी देश मोल्दोवा होगा। अब उन्होंने गलती से बताया या इस बात में सच्चाई है, यह भविष्य बताएगा। लेकिन यह वाकया वायरल हो गया और मोल्दोवा चर्चा में आ गया।
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको रूसी राष्ट्रपति पुतिन के मित्र हैंए बेलारूस रूस का सहयोगी राष्ट्र है। यूक्रेन में हमले के दौरान बेलारूस रूस का साथ दे रहा है और उसने अपने सैनिक भी यूक्रेन में भेज रखे हैं। इसलिए बताया जा रहा है कि वे पुतिन की रणनीति को अच्छे से जानते हैं। इस नक्शे के जरिए लुकाशेंको अपने उच्चाधिकारियों को उन स्थानों की जानकारी दे रहे थे, जहां आने वाले दिनों में रूस बमबारी कर सकता है।

